नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रानीपुर के खेत में लहराई अफीम की करोड़ों की फसल, मालिक गिरफ्तार! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रानीपुर के खेत में लहराई अफीम की करोड़ों की फसल, मालिक गिरफ्तार!


WhatsApp Icon

15/02/2025 9:02 PM Total Views: 387861

बैतूल। रानीपुर थाना क्षेत्र के सड़कवाड़ा गांव में अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश कर सनसनी मचा दी है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने एक एकड़ जमीन पर लहलहाती अफीम की फसल बरामद की है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने मारी धाड़:

एएसपी कमला जोशी और एसडीओपी सारणी रोशन जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कवाड़ा गांव में भिखारीलाल के खेत पर छापा मारा। खेत में अफीम के लाखों पौधे देखकर पुलिस भी दंग रह गई। कुछ पौधों में फल लग चुके थे, जबकि कुछ अभी फूल की स्थिति में थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

खेत मालिक गिरफ्तार:

पुलिस ने खेत मालिक भिखारीलाल और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि वे कब से यह अवैध खेती कर रहे थे और इस धंधे में उनके साथ और कौन-कौन शामिल हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

करोड़ों की फसल:

पुलिस के मुताबिक, मौके पर पाई गई अफीम की फसल की कीमत वर्तमान में दस लाख रुपए से अधिक आंकी गई है, लेकिन मार्च तक फसल के पूरी तरह पकने पर यह कीमत करोड़ों रुपए तक पहुंच सकती थी। यानि, पुलिस अगर थोड़ी देर करती, तो खेत मालिक रातों-रात करोड़पति बन जाता!

मजदूरों से कटवाई जा रही फसल:

पुलिस ने मजदूरों को लगाकर अफीम की फसल कटवाना शुरू कर दिया है। पौधों के 20-20 के बंडल बनाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पौधों की गिनती की जाएगी और इनकी तादाद लाखों में हो सकती है।

राजस्व विभाग की टीम कर रही जांच:

राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जमीन का सर्वे कर रही है और फसली दस्तावेजों की जांच कर रही है। इससे पता चलेगा कि क्या खेत मालिक ने जमीन को अवैध तरीके से हासिल किया था या नहीं।

कहां से आया बीज?:

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि खेत मालिक को अफीम की खेती के लिए बीज कहां से मिला। प्रारंभिक तौर पर जानकारी मिली है कि खेत मालिक ने यह खेत चोपना इलाके के किसी व्यक्ति को ठेके पर दिया हुआ है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

कैसे होती है अफीम की खेती:

जानकारों के मुताबिक, अफीम की खेती के लिए ठंडा मौसम चाहिए। जब फसल में डोडा आ जाता है, उस समय हल्की गर्मी की जरूरत पड़ती है। गर्मी से डोडे को चीरा लगाकर दूध निकाला जाता है। यह दूध जब रात भर में जम जाता है, तब डोडे के आसपास उसे इकट्ठा कर लेते हैं।

कितनी है कीमत?:

सरकारी तौर पर अफीम की कीमत 1800 से 2500 रुपए प्रति किलो है, जबकि खुले बाजार में यह 80 हजार रुपए से लेकर तीन लाख रुपए किलो तक बिकती है। पंजाब के तस्कर इसे कालाबाजार में भी खरीदते हैं।

बैतूल में अफीम की खेती का भंडाफोड़ होने से यह साफ हो गया है कि नशे के सौदागर अब नए इलाकों में भी अपने पैर पसार रहे हैं। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930