नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
एंबुलेंस की कमी से घंटों सड़क पर पड़े रहे शव: – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

एंबुलेंस की कमी से घंटों सड़क पर पड़े रहे शव:


WhatsApp Icon

14/02/2025 1:10 AM Total Views: 388908

## मुलताई में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो सगी बहनें और एक युवक की मौत, एंबुलेंस की कमी ने बढ़ाई मुसीबत!

मुलताई। बैतूल जिले के मुलताई में गुरुवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रभाखेड़ी से डिवटिपा मार्ग पर झालमऊ के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही तीनों की जान चली गई। मृतकों की पहचान रोशनी धुर्वे (22), उसकी बहन चांदनी धुर्वे (17) और गोकुल टेकाम (26) के रूप में हुई है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार, तीनों आमला में अपने आधार कार्ड अपडेट कराने जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों को संभलने का भी मौका नहीं मिला।

एंबुलेंस की कमी से घंटों सड़क पर पड़े रहे शव

हादसे के बाद सबसे दुखद पहलू यह रहा कि मृतकों के शव चार घंटे तक सड़क किनारे पड़े रहे, क्योंकि मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। शाम करीब 4 बजे हुए इस हादसे की सूचना मिलने के बाद भी रात 8 बजे तक शवों को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।

पुलिस ने दिखाई तत्परता:

मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी देवकरण डहरिया तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें शाम 7 बजे हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहन से शवों को मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

बेटे का शव देखकर मां की बिगड़ी तबीयत:

मृतक गोकुल टेकाम डिवटिया निवासी सरजेराव कवड़े का भांजा था। हादसे की खबर सुनते ही परिवार अस्पताल पहुंचा। यहां बेटे का शव देखकर मां की तबीयत बिगड़ गई, जिससे अस्पताल में मातम पसर गया।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही:

इस घटना से मुलताई के सरकारी अस्पताल में एंबुलेंस की कमी को उजागर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में शवों को लाने-ले जाने के लिए कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। विधायक की ओर से दी गई दोनों एंबुलेंस भी खराब हो चुकी हैं। 108 एंबुलेंस से शवों को नहीं लाया जाता, जिसके कारण तीन आदिवासियों के शव 4 घंटे तक मौके पर ही पड़े रहे।

इस दर्दनाक हादसे ने न केवल तीन परिवारों को उजाड़ दिया है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को भी उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल में एंबुलेंस की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930