नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
जमीनी विवाद में खून की होली! चाचा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

जमीनी विवाद में खून की होली! चाचा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा!


WhatsApp Icon

11/02/2025 10:33 AM Total Views: 421329

बैतूल। थाना चिचोली के चौकी भीमपुर अंतर्गत ग्राम आदर्श पिपरिया में जमीनी विवाद के चलते हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी चाचा शेखलाल काकोडिया और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

खेत के रास्ते पर खून से लथपथ मिली लाश:

9 फरवरी 2025 को सुबह 9:00 बजे ग्राम आदर्श पिपरिया में खेत के पास कच्चे रास्ते पर बक्कू काकोडिया (उम्र 50 वर्ष) की खून से लथपथ लाश मिली थी। मृतक के पुत्र देवजी काकोडिया ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

चाचा-भतीजे में था जमीनी विवाद:

फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का जमीनी विवाद को लेकर चाचा शेखलाल काकोडिया और उसके बेटे (बाल अपचारी) से विवाद चल रहा था। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच में भी इन दोनों की संलिप्तता सामने आई।

एसपी ने गठित की विशेष जांच दल, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट ने जुटाए सबूत:

हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने तत्काल विशेष जांच दल गठित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुर श्री मयंक तिवारी के नेतृत्व में टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू की। सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी के निर्देशन में मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।

कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने उगला सच:

एसडीओपी शाहपुर, थाना प्रभारी चिचोली और चौकी प्रभारी भीमपुर की टीम ने संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल बरामद:

पुलिस ने आरोपी शेखलाल काकोडिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। बाल अपचारी (16 वर्ष) को बाल न्यायालय भेजा गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका, एसपी ने की प्रशंसा:

इस जघन्य हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर खुलासे में श्री मयंक तिवारी (एसडीओपी, शाहपुर), निरीक्षक हरिओम पटेल (थाना प्रभारी, चिचोली), निरीक्षक आबिद अंसारी (सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट), उप निरीक्षक दिलीप यादव (चौकी प्रभारी, भीमपुर), उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी और अन्य पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के त्वरित निराकरण के लिए पूरी टीम की प्रशंसा की और थाना प्रभारी चिचोली एवं जांच दल को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930