नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
व्यापारी एकता में दरार! सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष पर झूठी शिकायत का आरोप, छोटे व्यापारी का रोजगार छीनने का षड्यंत्र? – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

व्यापारी एकता में दरार! सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष पर झूठी शिकायत का आरोप, छोटे व्यापारी का रोजगार छीनने का षड्यंत्र?


WhatsApp Icon

04/02/2025 10:05 PM Total Views: 388913

सारनी। सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर एक अन्य छोटे तबके के व्यापारी के खिलाफ झूठी शिकायत करने और उसका रोजगार छीनने का षड्यंत्र रचने का आरोप है। यह मामला सामने आने के बाद सारनी के व्यापारी समुदाय में हड़कंप मच गया है, और व्यापारी एकता पर सवाल उठने लगे हैं।

गरीब व छोटे तबके के व्यापारी के खिलाफ दी गई शिकायत पत्र।

अतिक्रमण का झूठा आरोप:

आरोप है कि अरविंद सोनी ने ऊर्जा मंत्री, मुख्य अभियंता सिविल जबलपुर, और सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता को एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने वार्ड क्रमांक 8 सुपर डी 377 के बगल में अतिक्रमण होने की बात कही है। सोनी ने अपनी शिकायत में कहा है कि कंपनी की खाली जगह पर पक्की दुकान बनाई जा रही है और यदि इस अतिक्रमण को नहीं हटाया गया तो अन्य अतिक्रमण भी हो सकते हैं, जिससे कंपनी की जमीन पर कब्जा हो जाएगा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

28 साल पुराना निर्माण, अध्यक्ष बता रहे नया अतिक्रमण!

लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ आया है। सुपर डी आवास में रहने वाले श्री सिद्दीकी ने बताया कि जिस अतिक्रमण की शिकायत की गई है, वह सरासर निराधार है। उन्होंने बताया कि जिस जगह को नया अतिक्रमण बताया जा रहा है, वहां पर 1997 में तत्कालीन मुख्य अभियंता एम एल सुखीजा से बाकायदा लिखित में परमिशन लेकर गैरेज का निर्माण किया गया था, जिसके दस्तावेज भी उपलब्ध हैं। यानी कि 28 साल पुराने बने गैरेज को सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष नया निर्माण बता रहे हैं!

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मानवता या षड्यंत्र?:

सिद्दीकी ने आगे बताया कि गैरेज के पास लंबे समय से पेड़ में बेला लगी हुई थी, जिससे उनका गेराज ढका हुआ था। इस वर्ष साफ सफाई कर दीवार पर पुताई और पुरानी टूटी हुई लोहे की सीट बदली गई है। उन्होंने बताया कि सुने आवास में चोरी ना हो, इसलिए एक परिचित व्यक्ति को गैरेज का दरवाजा तोड़कर बेरोजगार शादीशुदा युवक को मानवता के नाते रोजगार के उद्देश्य से किराना दुकान खोलने की परमिशन दी है, जिससे उसके परिवार का जीवन यापन हो सके। सिद्दीकी का कहना है कि मंडल की भूमि पर किसी प्रकार का कोई नया अतिक्रमण नहीं किया गया है, और व्यापारी अध्यक्ष द्वारा की गई शिकायत पूरी तरह से निराधार है।

अध्यक्ष ने साधी चुप्पी:

इस मामले में सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी का पक्ष जानने के लिए उनके दूरभाष नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने सवाल-जवाब से बचने के लिए कॉल रिसीव नहीं किया।

वार्ड पार्षद का समर्थन:

वहीं, वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद प्रवीण सोनी ने भी इस मामले में अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि सुपर डी 377 आवास में बना गैरेज कई सालों पुराना है, और किसी भी प्रकार का कोई नया निर्माण नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि गैरेज की दीवारों पर पुताई एवं नई लोहे की सीट लगाई गई है, और बेरोजगारी से जूझ रहे युवक को किराना दुकान के लिए गैराज देना कोई गलत काम नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे उनका आवास भी सुरक्षित है, और जिसने भी नए अतिक्रमण की शिकायत की है वह गलत है।

क्या है सच्चाई?:

इस पूरे मामले में सच्चाई क्या है? क्या सतपुड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी ने जानबूझकर एक छोटे तबके के व्यापारी को परेशान करने के लिए झूठी शिकायत की है? या फिर इस मामले में कोई और सच्चाई छुपी हुई है? यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इस घटना ने सारनी के व्यापारी समुदाय में खलबली मचा दी है और व्यापारी एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इनका कहना है

चार लोग मेरे पास शिकायत लेकर आए थे। उसके बाद मेरे द्वारा शिकायत की गई है। मेरा उद्देश्य किसी व्यापारी से उसका रोजगार छीनना नहीं है।

अरविंद सोनी, सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष सारनी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930