नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सांपना जलाशय में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने रोका पीएम, DNA जांच पर टिकी उम्मीद – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सांपना जलाशय में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने रोका पीएम, DNA जांच पर टिकी उम्मीद


WhatsApp Icon

31/01/2025 11:35 PM Total Views: 421330

बैतूल। सांपना जलाशय में गुरुवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव डैम में तैरता हुआ मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बैतूल बाजार पुलिस को गुरुवार को 100 डायल पर सूचना मिली थी कि परतापुर के पास सांपना जलाशय में एक शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जलाशय से बाहर निकाला। मृतक युवक लोअर और टी-शर्ट पहने हुए था। उसका मुंह पानी में डूबा हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया, लेकिन युवक के पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा कोई निशान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। यहां तक कि उसके शरीर पर कोई टैटू भी नहीं था। युवक के एक पैर में चप्पल मिली है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

शव को फिलहाल जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। पुलिस ने पहचान के लिए मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के गुमशुदा लोगों के ग्रुपों में भी जानकारी भेजी है। लेकिन, शुक्रवार तक शव की पहचान नहीं हो सकी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। टीआई अंजना धुर्वे के मुताबिक, शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया गया है और सोमवार तक परीक्षण रोका गया है। यदि सोमवार तक शव की पहचान नहीं हो पाती है, तो उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा और डीएनए जांच के लिए सैंपल सुरक्षित रखे जाएंगे। उसके बाद शव को दफना दिया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि मृतक देखने में अच्छे परिवार का लग रहा है। अब देखना यह है कि डीएनए जांच से इस रहस्यमय मौत का खुलासा हो पाता है या नहीं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930