नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
धमकी के बाद युवक ने खाया ज़हर, मौत; पुलिस ने शुरू की जांच – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

धमकी के बाद युवक ने खाया ज़हर, मौत; पुलिस ने शुरू की जांच


WhatsApp Icon

22/01/2025 3:24 PM Total Views: 421326

बैतूल। ज़िले के आमला क्षेत्र के परसोडा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के एक युवक ने धमकी मिलने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कृष्णा (30) पिता केशवराव के रूप में हुई है, जो पेशे से पुताई का काम करता था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

धमकी से सहमा और लिया ये खौफनाक कदम
मृतक के भाई नारायण ने बताया कि मंगलवार की शाम गांव के दो लोग कृष्णा को धमकाने आए थे। उनकी धमकियों से घबराकर कृष्णा घर के पीछे के दरवाजे से भाग गया। परिवार वालों ने उसे देर रात रेलवे पटरी के पास बेहद गंभीर हालत में पाया। वह उल्टियां कर रहा था और बेहद डरा हुआ था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

डॉक्टरों ने की ज़हर खाने की पुष्टि
परिजन तत्काल उसे सीएचसी आमला लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसने ज़हर खा लिया है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ती चली गई। रातभर मौत से जूझने के बाद बुधवार सुबह कृष्णा ने दम तोड़ दिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने अस्पताल में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। आमला पुलिस ने कहा, “मंगलवार शाम को धमकी देने वाले लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”

गांव में शोक और आक्रोश
कृष्णा की मौत से परसोडा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन और ग्रामीण घटना से गहरे सदमे में हैं। लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930