नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मठारदेव बाबा के मेले में महिला भजन का कार्यक्रम – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मठारदेव बाबा के मेले में महिला भजन का कार्यक्रम


WhatsApp Icon

18/01/2025 7:00 PM Total Views: 419096

आनंद उत्सव के तहत रोजाना आयोजित हो रहे कार्यक्रम, 19 को होगा पार्श्व गायिका इशिता विश्वकर्मा का म्यूजिकल शो।

सारनी। श्री मठारदेव बाबा मेले में नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा आनंद उत्सव 2025 के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार 18 जनवरी को बाबा मठारदेव के मेले में विभिन्न महिला भजन मंडलों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

बाबा मठारदेव के मेले में आनंद उत्सव 2025 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेला में शनिवार 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से महिला भजन मंडलों की प्रस्तुति हुई। कुल 14 भजन मंडलों ने प्रतिभागिता दी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षदगण प्रवीण सोनी, मीना ददन सिंह, रेखा मायावाड़, बेबी ठाकुर, छाया अतुलकर, किरण झारबडे, जफर अंसारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम की उपस्थिति में सरस्वती पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। मेले में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं मेला अधिकारी सी.के. मेश्राम ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930