नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी में भक्ति-भाव और धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी में भक्ति-भाव और धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब


WhatsApp Icon

17/07/2026 10:40 PM Total Views: 461285

सारणी। कोयलांचल नगरी सारणी में 16 जुलाई 2026 को भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा अत्यंत हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ निकाली गई। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्कल घासी समाज उत्थान समिति सारणी, समस्त ओड़िया समाज और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में इस महाआयोजन का सफलतापूर्वक समापन हुआ। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ की धुन पर नाचते-गाते हजारों श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण में हिस्सा लिया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन से हुई शुरुआत

आयोजन की शुरुआत प्रातः काल मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बड़े भाई भगवान बलभद्र के पवित्र स्नान, विशेष शृंगार और नैवेद्य भोग के साथ हुई। पुष्प मालाओं और सुगंधित द्रव्यों से सजे भगवान की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और महाआरती की गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने खींचा भगवान का रथ

रथयात्रा के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथियों ने विशेष रूप से शिरकत की और भगवान का रथ खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों में डॉ. योगेश पंडाग्रे (विधायक, आमला-सारणी), किशोर बरदे (अध्यक्ष, नगर पालिका सारणी), जगदीश पवार (उपाध्यक्ष, नगर पालिका सारणी), लिलौर साहब (मुख्य अभियंता), सुधा चंद्रा (विधायक प्रतिनिधि), कमलेश सिंह (जिला महामंत्री, भाजपा), रंजीत सिंह (जिला अध्यक्ष, पत्रकार संघ), श्याम मदान (वरिष्ठ भाजपा नेता), अन्य प्रमुख अतिथि: जी.पी. सिंह, रूपेंद्र चौहान, गोलू राजपूत (मंडल अध्यक्ष), विनय मदने, नन्हे सिंह, तथा पार्षदगण योगेश बर्डे, किरण झरबडे और राजकुमार नागले शामिल रहे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

19 वर्षों से अनवरत जारी है यह भक्ति का सफर

उत्कल समाज समिति के अध्यक्ष अमित सिंदूर और सचिव कीर्ति नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि सारणी में रथयात्रा की शुरुआत वर्ष 2007 में एक छोटे स्तर पर हुई थी। आज यह अपने 19वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और समय के साथ इसका स्वरूप विशाल होता जा रहा है। अब इस रथयात्रा में केवल सारणी ही नहीं, बल्कि पाथाखेड़ा, शोभापुर, बगडोना और चोपना क्षेत्र के लोग भी भारी संख्या में जुड़ रहे हैं।

बंगाली समाज की संकीर्तन मंडली ने बांधा समां

नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रथयात्रा जब आगे बढ़ी, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस आयोजन में बंगाली समाज शोभापुर के संजय राय और उनकी ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ भजन मंडल टीम का विशेष योगदान रहा। उनकी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति पर महिलाएं, युवा और बुजुर्ग झूमते नजर आए।

3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

नगर भ्रमण और भक्तों को दर्शन देने के पश्चात् रथयात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां भगवान की महाआरती उतारी गई और उन्हें भोग लगाया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सारणी और आसपास के लगभग 3,000 से 4,000 लोगों ने उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन को सफल बनाने में इनकी रही प्रमुख भूमिका

इस ऐतिहासिक और भव्य आयोजन को सफल बनाने में उत्कल घासी समाज की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के साथ-साथ संस्थापक सदस्यों और समिति पदाधिकारियों में संस्थापक सदस्य रंजीत डोंगरे, निराकार सागर, कुबेर डोंगरे, संदीप डोंगरे, सह-सचिव बिरंचि महानंद एवं चंद्रकांत सोनी, रवि सिंदूर, दयानिधि नागेश, वरिष्ठ परमानंद सिंदूर, धनिष्ठ कुमार, पीतम सिंदूर, देवेंद्र डोंगरे, सत्यभान डोंगरे, सुरेशन नागेश, युवा सदस्य सदाशिव नागेश, डॉनचि महानंद, प्रह्लाद सिंदूर, मनोज सिंदूर, अर्जुन सिंदूर, हितेन सिंदूर, करण नागेश, हितेश सिंदूर, राकेश सोनी, राकेश डोंगरे, परमीत सिंदूर, गौरव सिंदूर, किशोरी सोनी, जय सिंदूर और सोनू सोनी का अथक प्रयास रहा।

रथयात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ नगर के आम जनमानस की भारी उपस्थिति ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930