नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बकरे के मांस के नाम पर चल रहा था गोवंश परोसने का सिंडिकेट, एक आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश सौंपा ज्ञापन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बकरे के मांस के नाम पर चल रहा था गोवंश परोसने का सिंडिकेट, एक आरोपी गिरफ्तार, हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश सौंपा ज्ञापन


WhatsApp Icon

17/07/2026 9:36 AM Total Views: 438671

सारनी। जहां एक ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रहे हैं और हिंदू संगठन गौ-रक्षा के लिए रात-दिन तत्पर हैं, वहीं सारनी में कुछ लालची लोगों ने ‘घर का भेदी लंका ढाए’ की कहावत को सच कर दिखाया है। पैसों की हवस में अंधे हो चुके कुछ लोगों ने बकरे के मांस के नाम पर गोवंश (बछड़े) का मांस बेचने का घिनौना गोरखधंधा चला रखा था। चौंकाने वाली और शर्मनाक बात यह है कि इस कृत्य को अंजाम देने वाले किसी अन्य समुदाय के नहीं, बल्कि स्वयं हिंदू समाज के ही लोग हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मंगलवार की रात का खौफनाक मंजर

यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार की रात बिजली गुल होने के दौरान हुई। सुभाष बिंझाड़े नामक आरोपी ने हिंदुत्व को कलंकित करते हुए अंधेरे में एक बछड़े पर फरसे से तब तक वार किया, जब तक उसकी गर्दन धड़ से अलग नहीं हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बछड़े की मां उसे ढूंढते हुए भाग-भाग कर चिल्लाती रही और उसकी आवाजें पूरे मोहल्ले में गूंजती रहीं, लेकिन हत्यारे का दिल नहीं पसीजा। मोहल्ले के जागरूक युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सुभाष को रंगे हाथों धर दबोचा और मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बकरे के नाम पर गोवंश परोसने का सिंडिकेट

स्थानीय लोगों की दबी जुबान में सामने आ रही बातों से पता चलता है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं है। सुभाष महज एक मोहरा या कसाई था, इसके पीछे एक बड़ा खेल चल रहा है।

इनका काम करने का तरीका बेहद शातिर था: ये लोग एक छोटे बकरे में हिस्सा डालने के नाम पर करीब 30 लोगों से 500-500 रुपये की वसूली करते थे। बाद में बकरे की जगह बछड़े का सिर काटकर हटा दिया जाता था, क्योंकि सिर हटने के बाद मांस बकरे जैसा ही प्रतीत होता है। इसी धोखे के साथ यह गोमांस लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा था।

नाले में मिले अवशेष, तीन मुख्य आरोपी अब भी फरार

घटना वाली रात सुभाष तो पकड़ा गया, लेकिन मौके पर मौजूद उसके तीन अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उन्होंने ही सबूतों को इधर-उधर करने की कोशिश की थी। गुरुवार दोपहर को मोहल्ले के नाले में बछड़े के अवशेष बरामद हुए, जिन्हें संभवतः इन्हीं फरार आरोपियों ने छिपाया था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ये तीनों फरार आरोपी भी हिंदू समुदाय से ही ताल्लुक रखते हैं और इस धंधे के असली मास्टरमाइंड हैं।

बजरंग दल ने की ‘बुलडोजर कार्रवाई’ की सख्त मांग

गुरुवार को बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने इस घटना पर भारी आक्रोश जताते हुए पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने थाना प्रभारी से मांग की है कि हिंदू समाज को बदनाम करने वाले ऐसे अपराधियों के खिलाफ पूरी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

“जो भी व्यक्ति ऐसे कुकृत्य को अंजाम देगा, चाहे वह हिंदू ही क्यों न हो, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। हमारी मांग है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ भी बुलडोजर जैसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

ललन यादव, बजरंग दल

आगे क्या?

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और नाले से मिले अवशेषों को साक्ष्य के तौर पर ले लिया गया है। लेकिन क्षेत्र की जनता और संगठनों की नजरें अब उन फरार तीन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी पर टिकी हैं। यह घटना न सिर्फ आस्था पर गहरी चोट है, बल्कि समाज में छुपे हुए ऐसे अपराधियों की असलियत भी उजागर करती है जो पैसों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031