नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
जादू टोने के शक में नृशंस हत्या: पुलिस ने बलराम वरकड़े की हत्या का किया खुलासा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

जादू टोने के शक में नृशंस हत्या: पुलिस ने बलराम वरकड़े की हत्या का किया खुलासा


WhatsApp Icon

08/01/2025 6:52 PM Total Views: 464681

बैतूल। चिचोली थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में जादू टोने के शक के चलते एक व्यक्ति की क्रूरता से हत्या कर दी गई। बलराम वरकड़े (52 वर्ष) का शव 22 दिसंबर 2024 को गांव के एक खेत में खून से लथपथ पाया गया, जिसने पूरे इलाके में दहशत पैदाकर दी। मृतक के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से गहरे जख्म थे, जिससे यह प्रतीत हुआ कि यह हत्या की वारदात है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

हत्या की जांच शुरू होने के बाद पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का गहन निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी राधेश्याम वरकड़े (35 वर्ष) को संदेह के घेरे में लिया, जिसने पूछताछ में हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आरोपी ने जादू टोने के शक को हत्या का कारण बताया, जिसमें उसने बलराम को जिम्मेदार ठहराया था। उसकी बहन की मृत्यु, पत्नी की बीमारी, और भैंस की मौत के लिए बलराम के जादू टोने को दोषी मानते हुए आरोपी ने 20 दिसंबर की रात को बलराम पर कुल्हाड़ी से हमला किया।

पुलिस ने 7 जनवरी 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद किया। आरोपी को 8 जनवरी को अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों में ग्रामीणों से जागरूकता अभियान चलाने और सामाजिक विवादों पर सक्रियता से ध्यान देने की बात कही गई। ग्रामीणों में पुलिस का विश्वास बढ़ाने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के प्रयासों को तेज करने और जघन्य अपराधों में सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस मामले ने न केवल कानून व्यवस्था को चुनौती दी है बल्कि गाँवों में जादू टोने जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक सशक्त संदेश भी दिया है। ऐसे जघन्य अपराधों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस अब और भी सतर्क रहेगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930