नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मुख्यमंत्री के बैतूल आगमन को लेकर नपा में हुई बैठक, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का लक्ष्य – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री के बैतूल आगमन को लेकर नपा में हुई बैठक, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का लक्ष्य


WhatsApp Icon

24/12/2024 9:04 PM Total Views: 418932

नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने ली बैठक।

सारनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगामी 27 दिसंबर को बैतूल प्रवास प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार अधिक से अधिक संख्या में बैतूल पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर नगर पालिका में मंगलवार शाम 5 बजे से पार्षद, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, स्व सहायता समूहों की बैठक का आयोजन किया गया।

नगर पालिका सभाकक्ष में शाम 5 बजे से आयोजित बैठक में अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षद दशरथ सिंह जाट, अनिता बेलवंशी, भीम बहादुर थापा, पिटिश नागले, किरण झरबड़े, मो. जफर अंसारी, ज्योति नागले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम, परियोजना अधिकारी संगीता धुर्वे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसे लेकर नगर पालिका क्षेत्र से पर्याप्त संख्या में वाहन बैतूल जाएंगे। स्व-सहायता समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में बैतूल पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पार्षदगण भी अपने क्षेत्र से हितग्राहियों को बैतूल पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सारनी को कई सौगातें दी हैं। इसलिए सभी को उनका धन्यवाद करने के लिए बैतूल पहुंचना चाहिए। सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार ने कहा कि पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था की गई है। बैठक में काफी संख्या में स्व-सहायता समूह की महिलाएं, पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930