नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बाबा साहेब का मंच हुआ क्षतिग्रस्त, आप पार्टी के संयोजन से अनुयायियों ने की उचित कार्रवाई की मांग! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बाबा साहेब का मंच हुआ क्षतिग्रस्त, आप पार्टी के संयोजन से अनुयायियों ने की उचित कार्रवाई की मांग!


WhatsApp Icon

24/12/2024 8:48 PM Total Views: 418807

सारनी। प्रभातपट्टन विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नांदकोड़ी में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी के मंच, जो लगभग 15 वर्ष पुराना है, को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। इस मंच के निर्माण के लिए शासन द्वारा विधिवत भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन अनावेदकों के निरंतर हमले और धमकियों के कारण यह मंच अब संकट में है।

धमकियां और जातिवाद का शिकार

स्थानीय अनुयाइयों ने आरोप लगाया है कि उन्हें मारने-पीटने की धमकियां दी जा रही हैं और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं, मंच के स्थल पर पशु बांधने का कार्य भी किया जा रहा है, जिससे समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाएं आहत हो रही हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्रशासन से कार्रवाई की अपील

अनुयाइयों ने आम आदमी पार्टी के संयोजन के साथ प्रशासन से अपील की है कि उन्हें विशेष कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने मांग की है कि राजस्व विभाग उक्त भूमि के दस्तावेजों की जांच करें और उन लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करें जो इस मंच को बार-बार क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

दुष्कृत्य के पीछे छिपे लोग

बीते कुछ समय में इस मामले की कई बार शिकायत शासन और प्रशासन को की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यदि भविष्यातं अनावेदकों द्वारा कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन पर होगी।

प्रदर्शन की चेतावनी

अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो बाबा साहेब अंबेडकर जी के अनुयायी एवं आम आदमी पार्टी द्वारा उग्र प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे। उनका यह कड़ा कदम उनके अधिकारों का संरक्षण और डॉ. अंबेडकर जी की विरासत को बचाने के लिए होगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930