नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पत्नी से बात करते-करते एएसआई ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान हिला देने वाली घटना – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पत्नी से बात करते-करते एएसआई ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान हिला देने वाली घटना


WhatsApp Icon

08/11/2024 2:26 AM Total Views: 490431

इंदौर। आलीराजपुर में पुलिस विभाग से जुड़ी एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां पुलिस बटालियन की 34वीं वाहिनी में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रविंद्र परमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे की है। बताया जा रहा है कि एएसआई परमार अपनी ड्यूटी समाप्त कर कैंप पहुंचे थे और किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी उन्होंने खुद को गोली मार ली। रविंद्र परमार इंदौर के मरीमाता क्षेत्र स्थित रामबाग कॉलोनी के निवासी थे और जुलाई माह से आलीराजपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

आलीराजपुर में ही थे वरिष्ठ अधिकारी

घटना के समय, इंदौर के डीआईजी निमिष अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी आलीराजपुर में ही मौजूद थे। एएसआई परमार वरिष्ठ अधिकारी एडीजी डीजी सागर के फॉलो में ड्यूटी पर थे और ड्यूटी खत्म करने के बाद कैंप लौटे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान वे अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे। परिवार के लोगों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे इंदौर से रात में आलीराजपुर पहुंचे। उनके परिवार में पत्नी और 26 साल का बेटा शामिल है। पुलिस ने जानकारी दी है कि एएसआई परमार का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह इंदौर ले जाया जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कारण

इंदौर डीआईजी निमिष अग्रवाल के अनुसार, अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले में प्रथम दृष्टया मर्ग कायम किया है और जांच जारी है। एएसआई परमार की उम्र 60 वर्ष थी और वे करीब दो साल बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस आत्मघाती कदम के पीछे क्या कारण रहे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031