नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सहारा इंडिया ग्रुप के कपूरथला ऑफिस में ईडी की जांच: अधिकारी पहुंचे, लेकिन छापे की खबर नहीं – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सहारा इंडिया ग्रुप के कपूरथला ऑफिस में ईडी की जांच: अधिकारी पहुंचे, लेकिन छापे की खबर नहीं


WhatsApp Icon

16/10/2024 10:18 PM Total Views: 421287

लखनऊ। सहारा इंडिया ग्रुप के कपूरथला स्थित कॉरपोरेट ऑफिस में बुधवार को कोलकाता से आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सर्वे किया। टीम ने ग्रुप की हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के दस्तावेजों को खंगाला और निदेशकों समेत कई कर्मचारियों से पूछताछ की। ईडी ने बीती 3 जुलाई को सोसाइटी के कोलकाता और लखनऊ स्थित छह ठिकानों पर छापा मारा था। इसी मामले की जांच के लिए ईडी के अधिकारी दोबारा आए हैं।

जुलाई में मारे गए छापे में ईडी ने सहारा के कॉरपोरेट ऑफिस से नकद 2.98 करोड़ रुपये बरामद किए थे। कई संपत्तियों के दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए थे। टीम ने करीब 700 फर्जी कंपनियों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए थे। इन दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ईडी की टीम दोबारा मंगलवार रात राजधानी आई और बुधवार सुबह सहारा के कॉरपोरेट ऑफिस जाकर छानबीन शुरू कर दी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

ईडी के हाथ लगे सुबूतों में कई शहरों में सहारा द्वारा कंपनियों के नाम पर खरीदी गईं बेशकीमती भूखंडों की रजिस्ट्री के दस्तावेज भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक इन कंपनियों के निदेशकों के बारे में छानबीन की जा रही है। इस मामले में ईडी सहारा की कंपनियों के कई निदेशकों को बीते दिनों अपने कोलकाता दफ्तर में तलब करके पूछताछ भी कर चुका है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930