नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारनी नगर गौरव दिवस: नगर पालिका ने स्कूली बच्चों के संग निकाली प्रभातफेरी, पाथाखेड़ा में रोपे 4 हजार पौधे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आज होगा आयोजन! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारनी नगर गौरव दिवस: नगर पालिका ने स्कूली बच्चों के संग निकाली प्रभातफेरी, पाथाखेड़ा में रोपे 4 हजार पौधे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आज होगा आयोजन!


WhatsApp Icon

05/10/2024 7:58 PM Total Views: 417919

आज धूमधाम से मनेगा सारनी नगर गौरव दिवस, पाथाखेड़ा फुटबाल ग्राउंड से एक्यूप्रेशर पार्क तक निकाली प्रभातफेरी, सारनी का इतिहास बताया, आज सम्मानित होंगे प्रतिभागी।

सारनी। सारनी नगर गौरव दिवस 6 अक्टूबर के अवसर पर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके तहत पहले दिन शनिवार 5 अक्टूबर को नगर पालिका द्वारा स्कूली बच्चों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

वहीं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डब्ल्यूसीएल के सहयोग से जामुनडोल गैस ऐजेंसी परिसर में 4 हजार पौधों का रोपण किया गया। नगर गौरव दिवस 6 अक्टूबर को पाथाखेड़ा के ऑफिसर्स क्लब में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री के के भावसार ने बताया कि, नगर पालिका परिषद सारनी प्रतिवर्ष सारनी नगर गौरव दिवस 6 अक्टूबर को मनाती है। इस वर्ष गौरव दिवस कार्यक्रम दो दिनों के लिए आयोजित किया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इसके तहत पहले दिन 5 अक्टूबर को सुबह 8.30 पाथाखेड़ा के स्व. अटल बिहारी वाजपेयी फुटबाल ग्राउंड से न्यू मार्केट, मस्जिद चौक एवं पुराना बाजार होते हुए स्कूली बच्चों और नपा कर्मचारियों की प्रभातफेरी निकाली गई। रैली का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सैनानी डॉ. कृष्णा मोदी, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पार्षदगण दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, महेंद्र भारती, अजाबराव धोटे, गणेश महस्की, योगेश बर्डे, बेबी बिंझाड़े, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, नोडल अधिकारी के.के भावसार, जनप्रतिनिधि सुधा चंद्रा, राजेश पटैया एवं अन्य ने हरी झंडी दिखाकर किया।

प्रभातफेरी का समापन एक्यूप्रेशर पार्क में हुआ। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी डॉ. मोदी ने सारनी के इतिहास की जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि सारनी का इतिहास गौरवशाली रहा है। नई खदान खुलने और पॉवर प्लांट की नई इकाई लगने से यहां रोजगार, खुशहाली तो आएगी ही साथ ही यहां का गौरव और बढ़ेगा।

नपा भी विभिन्न क्षेत्रों में सतत विकास कर रही है। सारनी नगर गौरव दिवस 6 अक्टूबर रविवार को पाथाखेड़ा के ऑफिसर्स क्लब में दोपहर 1 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आमला सारनी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, विशेष अतिथि उपाध्यक्ष जगदीश पवार एवं समस्त पार्षदगणों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर पी.एम. स्वनिधि के तहत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।

 

गौरव दिवस पर डब्ल्यूसीएल गैस एजेंसी परिसर में रोपे 4 हजार पौधे :

सारनी नगर गौरव दिवस के अवसर पर ही सुबह 11 बजे डब्ल्यूसीएल गैस एजेंसी परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 4 हजार पौधों का रोपण डब्ल्यूसीएल के सहयोग से किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पार्षदगण दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, महेंद्र भारती, अजाबराव धोटे, गणेश महस्की, योगेश बर्डे, बेबी बिंझाड़े, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, नोडल अधिकारी के.के भावसार, नप्रतिनिधि सुधा चंद्रा, राजेश पटैया, डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा एरिया के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक शैलेंद्र कुमार शेंडे, उपक्षेत्रीय प्रबंधक तवा-3 एके सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक पर्यावरण जिगर देसाई, उप प्रबंधक पर्यावरण मोहनिश सत्तरावाला, गैस सोसायटी अध्यक्ष प्रमोद भारती समेत अन्य ने परिसर में विभिन्न प्रजाति के 4 हजार पौधों का रोपण किया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930