नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
प्रेमी व मां के साथ मिलकर बेटी ने पिता को मौत के घाट उतारा, बेटी बोली- पिता नशे में करता था दुष्कर्म – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

प्रेमी व मां के साथ मिलकर बेटी ने पिता को मौत के घाट उतारा, बेटी बोली- पिता नशे में करता था दुष्कर्म


WhatsApp Icon

20/03/2022 2:36 AM Total Views: 493175

रायबरेली से ब्यूरो चीफ, दीपक कुमार

कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या उसकी बेटी ने अपने प्रेमी व मां के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर बुधवार को घटना का खुलासा कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए फावड़े को भी बरामद कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ में बेटी ने पिता पर शराब के नशे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बेटी ने बताया कि मां के समझाने के बाद भी पिता नहीं मान रहे थे। डेरापुर थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर (43) की 16 मार्च की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सुबह घर के बगल में शव पड़ा मिला था। माती स्थित पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर की बेटी के गांव निवासी युवक से प्रेम संबंध थे। प्रॉपर्टी डीलर ने कुछ दिन पहले बेटी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बेटी के अनुसार इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर खुद नशे की हालत में उसका यौन शोषण करने लगा। यह बात उसने मां व प्रेमी को बताई। इस पर मां ने पति को समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। मां जब आंगनबाड़ी केंद्र चली जाती तो उसे अकेला पाकर पिता नशे की हालत में दुष्कर्म करता था।

इससे परेशान होकर उसने पिता की हत्या की योजना बनाई। 16 मार्च की शाम को पिता घर आए तो उसने मां व प्रेमी के साथ मिलकर फावड़े से कई वार करके उसकी हत्या कर दी। वारदात के खुलासे के दौरान सीओ शिव ठाकुर, प्रभारी निरीक्षक डेरापुर अखिलेश कुमार जायसवाल मौजूद रहे।

हत्या करने के बाद धोया था घर 
पुलिस की पूछताछ में बेटी ने बताया कि पिता 16 मार्च की शाम नशे की हालत में घर पहुंचे और गैलरी में अपने बिस्तर पर सो गए। इसके बाद घर के अंदर ही फावड़े से कई वार करके उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद दरवाजा खोलकर शव घर के बगल में फेंक दिया।बाद में मां के साथ मिलकर घर की सफाई की। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो मां-बेटी ने दरवाजा अंदर से बंद होने की बात कही थी। मां-बेटी ने एक कमरे में सोने की जानकारी दी जबकि प्रॉपर्टी डीलर का बिस्तर गैलरी में लगा था। पुलिस को पहले ही दिन से परिजनों पर संदेह था।

कॉल डिटेल से फंसा प्रेमी
16 मार्च की रात प्रॉपर्टी डीलर की बेटी ने फोन करके प्रेमी को घर बुलाया था। पुलिस ने बेटी व पत्नी की कॉल डिटेल खंगाली तो वह रडार पर आ गया। उससे पूछताछ की तो वह पुलिस को कई दिनों तक गुमराह करता रहा। हालांकि पुलिस हिरासत में भी उसने हत्या की बात से इंकार किया। उसने कहा कि युवती फोन करके उसे बुला रही थी लेकिन वह नहीं गया था। वहीं पुलिस का दावा है कि वह घटना में शामिल रहा है। उसने ही फावड़े से वार किए हैं।घर के पीछे पड़ी मिली थी खून से सनी पैंट 
घटना वाले दिन पुलिस को घर के पीछे की तरफ एक गड्ढे में खून से सना पैंट व सलवार पड़ी मिली थी। वह पैंट मृतक का ही था। घर में हत्या के दौरान काफी खून फैला था। पास में पड़े पैंट व सलवार में खून लगने के बाद दोनों कपड़े उठाकर बाहर फेंक दिए थे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031