नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, कुल्हाड़ी और रॉड से किया जानलेवा हमला – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, कुल्हाड़ी और रॉड से किया जानलेवा हमला


WhatsApp Icon

13/11/2026 8:37 PM Total Views: 505023

बेटे को बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा, पुलिस ने महिला समेत 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भिंड/दबोह। जिले के दबोह थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शराब पीने के लिए पैसे न देने की मामूली बात पर भड़के कुछ बदमाशों ने एक युवक के घर पर हथियारों से लैस होकर धावा बोल दिया और उसकी पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए मृतक के भाई, भाभी और उसकी बुजुर्ग मां पर भी कुल्हाड़ी, रॉड और लाठियों से जानलेवा हमला किया। इस खौफनाक वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपियों की दरिंदगी साफ नजर आ रही है।
पैसे मांगने को लेकर हुआ था विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दबोह थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 निवासी शैलेंद्र परिहार का मोहल्ले के ही राजकुमार सविता के साथ विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि राजकुमार ने शैलेंद्र से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की थी। जब शैलेंद्र ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो दोनों के बीच तीखी कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन राजकुमार मन में रंजिश पाल बैठा।
हथियारों से लैस होकर घर में घुसे, मचाया तांडव
रात के समय राजकुमार अपनी पत्नी आशा और अपने अन्य साथियों के साथ शैलेंद्र के घर जा धमका। सभी आरोपी कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड, लाठी-डंडे और लोहे के पलटे जैसे हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने घर में घुसते ही शैलेंद्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
मां, भाई और भाभी को भी किया लहूलुहान
शैलेंद्र की चीख-पुकार सुनकर उसकी बुजुर्ग मां सरमन सिंह, भाई रविंद्र परिहार और भाभी रामवती उसे बचाने दौड़े। लेकिन खून सवार हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उन पर भी हथियारों से वार कर दिए। इस हमले में शैलेंद्र बुरी तरह लहूलुहान हो गया, जबकि उसकी मां, भाई और भाभी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए लहार अस्पताल ले जाया गया। वहां शैलेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही शैलेंद्र ने दम तोड़ दिया। अन्य तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महिला सहित 7 गिरफ्तार, 1 फरार
घटना की सूचना मिलते ही दबोह पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को मुख्य आरोपी राजकुमार सविता और उसकी पत्नी आशा सविता समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अन्य आरोपियों में प्रशांत सविता, पवन सविता, देवेंद्र विश्वकर्मा, सचिन विश्वकर्मा और उन्नी पंडित शामिल हैं। इस मामले में एक आरोपी जितेंद्र विश्वकर्मा अभी फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी हलवाई का काम करते हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों का मेडिकल कराकर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30