नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नाम बड़े दर्शन खोटे: आलीशान मकान बनाया पर सेफ्टी टैंक नहीं, 9 सालों से खुले में बह रहा शौचालय का गंदा पानी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नाम बड़े दर्शन खोटे: आलीशान मकान बनाया पर सेफ्टी टैंक नहीं, 9 सालों से खुले में बह रहा शौचालय का गंदा पानी


WhatsApp Icon

12/11/2026 11:14 PM Total Views: 505019

नगर पालिका मौन, रसूखदारों ने किया रास्ता भी बंद, वार्ड में मंडरा रहा महामारी का खतरा

सारनी। पाठाखेड़ा के बाबा मठारदेव वार्ड क्रमांक 1 में इन दिनों ‘नाम बड़े और दर्शन खोटे’ वाली कहावत पूरी तरह चरितार्थ हो रही है। यहाँ गौरव डेयरी के संचालक विजय गोस्वामी और नंदू लोखंडे की मनमानी और तानाशाही के चलते पिछले 9 सालों से पूरा वार्ड नरक बन चुका है। लाखों रुपये खर्च करके आलीशान मकान तो तान लिया गया, लेकिन चंद रुपये बचाने के चक्कर में घर में सेफ्टी टैंक का निर्माण नहीं कराया गया। नतीजा यह है कि इनके घरों के शौचालयों का गंदा और बदबूदार पानी (सीवेज) सरेआम खुले में बहाया जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में भीषण दुर्गंध और महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है।

मंदिर से लेकर घरों तक फैली गंदगी, जीना हुआ मुहाल 

सीवेज का यह बदबूदार पानी वार्ड के सार्वजनिक स्थानों को दूषित कर रहा है। शारदा मंदिर के ठीक पीछे और स्थानीय निवासी बाबाराव कापसे के घर की खिड़की के सामने शौच का पूरा गंदा पानी जमा हो रहा है। 24 घंटे उठने वाली इस दुर्गंध ने वार्डवासियों का घर में बैठना और रास्ते से आवागमन करना दोनों दुश्वार कर दिया है। यह खुले में बहता सीवेज न केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य बल्कि पर्यावरण के लिए भी एक गंभीर खतरा बन चुका है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

खेतों में घुस रहा जहर, मवेशियों की जान पर भी संकट 

गंदे पानी का यह कहर सिर्फ रहवासी इलाके तक सीमित नहीं है। वार्ड में वर्षों से खेती कर रहे किसान सदाशिव राव दुर्गे के खेतों में भी विजय गोस्वामी और नंदू लोखंडे के शौचालय का गंदा पानी घुस रहा है। खुले में जमा हो रहे इस जहरीले पानी को दुधारू और पालतू जानवर भी पी रहे हैं। इससे मवेशियों में गंभीर और जानलेवा बीमारियां फैलने की पूरी आशंका बनी हुई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

नगर पालिका की लापरवाही और रसूखदारों की दबंगई 

इस गंभीर समस्या से त्रस्त होकर बाबाराव कापसे ने नगर पालिका परिषद को बकायदा लिखित शिकायत दी थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन की इसी ढिलाई के कारण रसूखदारों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अपनी गलती सुधारने (सेफ्टी टैंक बनाने) के बजाय विजय गोस्वामी ने उल्टा शिकायतकर्ताओं पर ही दबाव बनाने के लिए सीएम हेल्पलाइन (181) में शिकायत दर्ज करा दी। अपनी जिद और रसूख के नशे में चूर एक व्यक्ति की वजह से वार्ड के दर्जनों परिवार रोज घुट-घुट कर जीने को मजबूर हैं।

रास्ता रोककर बनाया आंगन, बंद किया आवागमन 

इन दोनों (विजय गोस्वामी और नंदू लोखंडे) की तानाशाही सिर्फ गंदा पानी बहाने तक ही नहीं रुकी। इन्होंने आम लोगों के आने-जाने वाले सार्वजनिक रास्ते को भी बंद कर दिया है। रास्ते पर बाउंड्रीवॉल तानकर उसे अपने निजी आंगन में तब्दील कर लिया गया है, जिससे वार्डवासियों का उस मार्ग से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

अब सवाल यह है की आखिर नगर पालिका इन रसूखदारों पर कार्रवाई करने से क्यों कतरा रही है? क्या प्रशासन वार्ड में किसी भयंकर महामारी के फैलने या मवेशियों की मौत का इंतजार कर रहा है? क्या अवैध बाउंड्रीवॉल बनाकर रास्ता रोकना प्रशासन की नजर में अपराध नहीं है?

सार्वजनिक स्वास्थ्य से खिलवाड़ और रास्तों पर अवैध कब्जे का यह मामला नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप कर सेफ्टी टैंक का निर्माण नहीं कराया और अतिक्रमण कर बनाए गए आंगन को नहीं हटाया, तो मजबूर होकर पूरे वार्डवासियों को उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

इनका कहना है :–

आपके द्वारा जानकारी मिली है सीवेज का गंदा पानी वार्ड में बहाया जा रहा है जो कि गलत बात है। मैं इसकी जांच करवाता हूं और संबंधित को नोटिस भी जारी कर कार्रवाई करवाता हु। 

नितिन बिंजवे, सीएमओ नगर पालिका परिषद सारणी

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30