नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मातम में बदली दीपावली की खुशियां: मप्र के कटनी और सिवनी में भीषण अग्निकांड, दो परिवारों के 12 लोग जिंदा जले – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मातम में बदली दीपावली की खुशियां: मप्र के कटनी और सिवनी में भीषण अग्निकांड, दो परिवारों के 12 लोग जिंदा जले


WhatsApp Icon

09/11/2026 10:38 AM Total Views: 503517

सिस्टम का ‘गठजोड़’ या लापरवाही: सुलगते रहे मकान, फटे पाइप लेकर पहुंची दमकल

कटनी/सिवनी। रोशनी और खुशियों का पर्व दीपावली मध्य प्रदेश के दो जिलों में दो हंसते-खेलते परिवारों के लिए काल की रात साबित हुआ। कटनी जिले के बरही और सिवनी जिले के छपारा में दीपावली की रात हुए दो अलग-अलग भीषण अग्निकांडों ने कुल 12 जिंदगियों को लील लिया। जहां कटनी के बरही में शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते तीन मंजिला इमारत में एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए, वहीं सिवनी के छपारा में एक सराफा व्यापारी के मकान में भड़की आग से 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही हादसों में मृतकों में बुजुर्ग, महिलाएं और मासूम बच्चे शामिल हैं।

क्रॉकरी दुकान से भड़की आग ने तीन मंजिला इमारत को घेरा 

कटनी जिले के बरही में दीपावली की रात करीब 12 बजे 77 वर्षीय व्यवसायी पूरन अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में अचानक आग लग गई। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

आग की लपटें और धुआं उठता देख परिवार के सदस्य रितेश अग्रवाल और उनकी भाभी ने शोर मचाया और किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन परिवार के अन्य 6 सदस्य इमारत के भीतर ही फंस गए। इस हृदयविदारक हादसे में घर के मुखिया पूरन अग्रवाल (77 वर्ष), उनकी पत्नी चंद्रकला, बहू पूनम, पोती आर्या (14 वर्ष), अन्वी (6 वर्ष) और महज दो महीने के एक दुधमुंहे मासूम की जान चली गई।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कलेजा चीर देने वाला मंजर: मां के आंचल में ही बुझ गई दो माह के मासूम की सांसें 

बरही अग्निकांड का सबसे दर्दनाक पहलू तीसरी मंजिल के कमरे में देखने को मिला, जहां बहू पूनम अपने दो महीने के मासूम बच्चे के साथ फंसी हुई थीं। आग की लपटों से घिरी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को गोद में समेटकर बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन बाहर निकलने का कोई रास्ता न मिलने के कारण मां की गोद में लिपटे मासूम और पूनम दोनों की दम घुटने व झुलसने से मौत हो गई। वहीं, दादी चंद्रकला और दोनों पोतियां (आर्या व अन्वी) इमारत के दूसरे हिस्से में फंसी रहीं। सुबह जब रेस्क्यू टीम उन तक पहुंची, तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं।

दमकल विभाग की खुली पोल: एक घंटे देरी से पहुंचीं गाड़ियां, वो भी फटे पाइप के साथ 

इस भीषण त्रासदी के बीच प्रशासन और नगर परिषद की घोर लापरवाही भी खुलकर सामने आई, जिसने लोगों के आक्रोश को बढ़ा दिया। रात 12 बजे आग लगने के करीब एक घंटे बाद (रात 1 बजे) नगर परिषद बरही का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन जब आग बुझाने की बारी आई तो उसका पाइप फटा हुआ निकला।

करीब डेढ़ घंटे बाद विजयराघवगढ़ से दूसरा दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, किंतु उसकी पाइप में भी खराबी पाई गई। दोनों शुरुआती दमकलों के नाकाम होने से आग बुझाने और राहत कार्य में बेशकीमती वक्त जाया हो गया। बाद में कैमोर और कटनी जिला मुख्यालय से अन्य दमकल वाहन बुलाए गए।

इमारत में फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी (JCB) की मदद से दीवारें तोड़ी गईं। इस दौरान बरही के स्थानीय युवाओं ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर प्रशासन के साथ सुबह तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मोर्चा संभाला।

सराफा व्यापारी के घर में तांडव, 10 में से 6 सदस्यों की मौत 

दूसरा बड़ा हादसा सिवनी जिले के छपारा में सामने आया, जहां दीपावली की रात एक सराफा व्यापारी के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के वक्त मकान के भीतर परिवार के कुल 10 सदस्य मौजूद थे। आग लगते ही चीख-पुकार मच गई और कड़ी मशक्कत के बाद परिवार के 4 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 6 लोग आग की लपटों के बीच घिर गए।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, किंतु तब तक आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे में परिवार की 4 महिलाओं और 2 पुरुषों की मौत हो गई। छपारा में आग किन कारणों से लगी, इसका वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

त्योहारी इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल 

दीपावली जैसे बड़े पर्व पर जहां हर नगरीय निकाय में अग्निशमन व्यवस्था को अलर्ट पर रखने के निर्देश होते हैं, वहां बरही और विजयराघवगढ़ की दमकल गाड़ियों के पाइप फटे होना व्यवस्था की गंभीर चूक को दर्शाता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते दुरुस्त संसाधनों के साथ आग पर काबू पा लिया जाता, तो शायद इमारत में फंसी मासूम जिंदगियों को बचाया जा सकता था। एक ही रात में दो जिलों में 12 लोगों की असामयिक मौत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

 

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30