नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी पुलिस की बड़ी सफलता: 4 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी पुलिस की बड़ी सफलता: 4 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार


WhatsApp Icon

31/07/2026 11:02 AM Total Views: 445042

प्रवीर कुमार, 7489579303

सारणी। थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने कांबिंग गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी सारणी के कुशल मार्गदर्शन में, पुलिस टीम ने पिछले 4 साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी मुकेश पिता गणेश कहार उम्र 24 वर्ष सुपर-डी के पीछे, सारणी को मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बैतूल (श्रीमती संगीता भारती राठौर) के न्यायालय से आरोपी के खिलाफ अपराध धारा: 379 IPC (भारतीय दंड संहिता) प्रकरण (RCT NO-264/22) में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस टीम को कांबिंग गश्त के दौरान मुखबिर से आरोपी के इलाके में होने की पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तुरंत घेराबंदी की और वारंटी को धर दबोचा। पुलिस द्वारा अब गिरफ्तार आरोपी को आगे की वैधानिक कार्रवाई हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस लंबे समय से फरार वारंटी को पकड़ने की इस सफल कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हीरालाल तिलकर, आरक्षक मोहित भाटी, आरक्षक जितेंद्र की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031