नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल में पुलिस का कड़ा प्रहार: जुए के बड़े अड्डे का भंडाफोड़, 15 आरोपी 90 हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल में पुलिस का कड़ा प्रहार: जुए के बड़े अड्डे का भंडाफोड़, 15 आरोपी 90 हजार की नकदी के साथ गिरफ्तार


WhatsApp Icon

24/07/2026 12:33 AM Total Views: 441346

बैतूल। जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए बैतूल पुलिस ने एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के सख्त निर्देशों के बाद, जिले भर में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने ग्राम झाडेगांव में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर छापा मारकर 15 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सटीक मुखबिर सूचना और सफल दबिश

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 22 जुलाई 2026 को कोतवाली पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन कर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया था। इसी दौरान टीम को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि ग्राम झाडेगांव में आरोपी बंटी करोचे के खेत में बने एक कमरे में ताश पत्तों से बड़े पैमाने पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे और एसडीओपी (बैतूल) अन्नपूर्णा सिरसाम के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने पूरी रणनीति के साथ खेत की घेराबंदी की और अचानक दबिश दी, जिससे जुआरियों को संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिला।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

90 हजार से अधिक की नकदी जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ताश पत्तों से जुआ खेलते हुए कुल 15 आरोपियों सौरभ पिता शिवकुमार खंडेलवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड गांधी चौक मुलताई, बंटी पिता मंगल करोचे, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम दुधिया  चिचोली हाल ग्राम टेमनी थाना  बैतूल, अजयसिंह पिता स्व. इलराज सिंह ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, नि. अर्जुन नगर खंजनपुर  गंज, शरद पिता मदनलाल सोनी, उम्र 44 वर्ष, निवासी गुरूसाहब मंदिर के पास गांधी चौक मुलताई, निलेश पिता राधाकृष्ण अग्रवाल, उम्र 47 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड मुलताई , पुष्पराज पिता रामसिंह रघुवंशी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सोमवारी  गंज, यश पिता गोविंद सावरकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी गाढाघाट रोड प्रताप वार्ड टिकारी बैतूल, अखिलेश पिता पारसनाथ पंडाग्रे, उम्र 35 वर्ष, नि. ग्राम जावरा बैतूल बाजार, अजीत पिता अशोक सोनी, उम्र 38 वर्ष, निवासी विद्यार्थी पब्लिक स्कूल के पास गौठाना , अंकित पिता स्व. रामदास सहाने, उम्र 25 वर्ष, नि. कुम्हारटेक , कमलेश पिता दयाराम दौडके, उम्र 40 वर्ष, निवासी गांधी चौक के पास मुलताई हाल बिरूल बाजार , कपिल पिता कृष्णकांत वर्मा, उम्र 43 वर्ष, निवासी प्रताप वार्ड वर्मा मोहल्ला, नितिन पिता कृष्णकुमार वर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी वर्मा मोहल्ला प्रताप वार्ड टिकारी , सुदेश पिता स्व. रमेश छिपक, उम्र 50 वर्ष, निवासी द्वारका नगर बडोरा , अशोक पिता अनिल पाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे जवाहर वार्ड सदर  को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस टीम ने जुआ फड़ से 90 हजार 5 सौ रुपये की नकद राशि और ताश की एक गड्डी जब्त की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

इन पुलिस अधिकारियों और जवानों की रही सराहनीय भूमिका

इस अवैध जुए के अड्डे को नेस्तनाबूद करने में थाना कोतवाली पुलिस की टीम का विशेष योगदान रहा। कार्रवाई में मुख्य रूप से निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप-निरीक्षक बसंत अहके, उप-निरीक्षक राकेश कुमार सरयाम, सहायक उप-निरीक्षक राजेश मालवीय और सहायक उप-निरीक्षक अरुण यादव शामिल थे।

इनके साथ ही प्रधान आरक्षक तरुण पटेल (64), शिवकुमार उईके (369), रामदास (165), दीपक कटियार (677) और आरक्षक नितिन (56), पुष्पराज (523), प्रदीप (703), व अनिल बैलवंशी (83) की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से जिले के असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031