नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी में क्रूरता की हदें पार: सूअर पालन की आड़ में गोवंश की हत्या, कसाई रंगे हाथों गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी में क्रूरता की हदें पार: सूअर पालन की आड़ में गोवंश की हत्या, कसाई रंगे हाथों गिरफ्तार


WhatsApp Icon

15/07/2026 2:55 AM Total Views: 435268

सारणी। एक तरफ बेजुबान गाय अपने बछड़े को ढूंढती रही और दर्द से चिल्लाती रही, तो दूसरी तरफ एक क्रूर व्यक्ति उस मासूम बछड़े पर फरसे से लगातार वार करता रहा। सारणी में मंगलवार रात एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बछड़े की हत्या कर उसका मांस बेचने की फिराक में बैठे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का खौफनाक मंजर

यह दर्दनाक घटना मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे सारणी के वार्ड क्रमांक-1 की है। बिजली गुल और रात के सन्नाटे में जब गर्दन कटने और फरसे के वार की आवाजें मोहल्ले में गूंजीं, तो कुछ सतर्क युवक मौके की तरफ दौड़े। वहां का नजारा देखकर उनकी रूह कांप गई। जमीन पर बछड़े का सिर, आंतें और खाल बिखरी पड़ी थी और खून से सने एक व्यक्ति के हाथ में फरसा था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

युवकों ने बिना समय गंवाए तत्काल सारणी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी की पहचान वार्ड क्रमांक-1 निवासी 48 वर्षीय सुभाष बिंझाड़े के रूप में हुई है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सूअर पालन की आड़ में चल रहा था काला कारोबार

सूत्रों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुभाष पेशे से सूअर पालन और सूअर का मांस बेचने का काम करता है। इसी व्यवसाय की आड़ में वह यह घिनौना खेल खेल रहा था। आरोपी क्षेत्र में घूमने वाले आवारा बछड़ों को पकड़कर रात के अंधेरे में काटता था और उसका मांस सप्लाई करता था। घर में सूअर पालन होने और सूअर का मांस बिकने के कारण मोहल्ले के लोगों को कभी उस पर शक नहीं हुआ। सूत्रों का यह भी दावा है कि सुभाष इससे पहले जंगली सूअर और घोरपड़ (Monitor Lizard) जैसे जानवरों का मांस भी बेचता रहा है।

दो अज्ञात साथी फरार, मांस लेकर भागने का शक

इस पूरे गोरखधंधे में सुभाष अकेला नहीं था। मोहल्ले वालों के मुताबिक पुलिस के पहुंचने से ठीक पहले दो अनजान युवक एक काला झोला लेकर बाइक से तेजी से भागते हुए देखे गए। घटना से पहले भी इन संदिग्ध युवकों को मोहल्ले में बाइक से मंडराते हुए देखा गया था। जब पुलिस सुभाष को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तब भी दो युवकों को वहां से तेज रफ्तार में बाइक निकालते हुए देखा गया।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने कसाई सुभाष से बाकी के मांस की जब्ती के बारे में पूछताछ की, तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बहाना बनाया कि बचा हुआ मांस कुत्ते उठाकर ले गए हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों का स्पष्ट मानना है कि फरार हुए उसके साथी ही मांस को काले झोले में भरकर ले गए हैं।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए सारणी थाना प्रभारी ने स्वयं घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से गोवंश के अवशेष और हथियार (फरसा) जप्त कर लिए हैं। पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि इस गोवंश हत्या के तार कहां-कहां जुड़े हैं और फरार हुए वे दो अज्ञात साथी कौन थे जो मांस की सप्लाई चैन का हिस्सा हो सकते हैं। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031