नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नियमों को ठेंगा: रिहायशी इलाके में दोबारा खुली शराब दुकान, मंडराने लगा वारदातों का साया – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नियमों को ठेंगा: रिहायशी इलाके में दोबारा खुली शराब दुकान, मंडराने लगा वारदातों का साया


WhatsApp Icon

11/07/2026 8:36 PM Total Views: 433645

सारणी। एक तरफ जहां जिले के आला अधिकारी और पुलिस कप्तान नशा मुक्ति अभियान चलाकर आम जनता को ‘नशे से दूरी है जरूरी’ का पाठ पढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत इन दावों को मुंह चिढ़ा रही है। सारणी का वार्ड क्रमांक एक इन दिनों कच्ची और पक्की शराब के लिए बदनाम मोहल्ले के रूप में सुर्खियां बटोरने लगा है। सरकारी नियमों और जनभावनाओं को ताक पर रखकर सेंट्रल बैंक मुख्य मार्ग जैसे व्यस्त और रिहायशी इलाके में शराब दुकान को दोबारा स्थापित कर दिया गया है।

नियमों की धज्जियां, सहमे नागरिक

आबकारी विभाग और सरकारी गाइडलाइंस के मुताबिक, किसी भी रिहायशी इलाके या कॉलोनियों के मुख्य मार्ग पर शराब दुकान खोलने की अनुमति नहीं होती है। यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को असुरक्षा और असहज माहौल का सामना न करना पड़े। लेकिन सारणी में इन सभी कायदे-कानूनों को खारिज कर दिया गया है। इस मुख्य मार्ग पर सुबह से लेकर देर रात तक शराबियों का तांता लगा रहता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों का निकलना दूभर हो गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

आंदोलन के बाद हटी थी दुकान, ठेका बदलते ही फिर वही ढाक के तीन पात

यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस स्थान पर शराब दुकान को लेकर विरोध हुआ हो। करीब एक वर्ष पूर्व वार्ड वासियों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस दुकान के खिलाफ उग्र आंदोलन किया था। जनता के भारी दबाव के बाद प्रशासन ने इस दुकान को शहर से बाहर दमुआ मुख्य मार्ग पर शिफ्ट कर दिया था। इसके बाद पूरे एक साल तक वार्ड में शांति का माहौल रहा। लेकिन जैसे ही नया ठेका हुआ, मिलीभगत और नियमों को दरकिनार कर दुकान को वापस इसी नंबर एक वार्ड के मुख्य मार्ग पर लाकर खड़ा कर दिया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बैंक के बाजू में दुकान, सुरक्षा भगवान भरोसे

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस शराब दुकान के ठीक बाजू में ‘सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया’ संचालित हो रहा है, जहां दिनभर सैकड़ों उपभोक्ताओं और महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है। शराब दुकान खुलने के महज 15 दिनों के भीतर ही इसका दुष्परिणाम भी सामने आ चुका है। विगत माह पूर्व बैंक आई एक महिला से दो अज्ञात युवकों द्वारा 20 हजार रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराबियों के जमावड़े के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और यहां कभी भी कोई बड़ी वारदात हो सकती है।

प्रशासनिक चुप्पी पर उठ रहे सवाल

वार्ड वासियों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जब एक बार जनहित में दुकान को हटा दिया गया था, तो दोबारा इसे रिहायशी इलाके में लाने की अनुमति किसने और क्यों दी? क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि इस रिहायशी इलाके से यदि जल्द ही इस शराब दुकान को मुख्य मार्ग से हटाकर शहर से बाहर नहीं किया गया, तो वे एक बार फिर उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031