नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
रूपगढ़-गोपालपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: माता दर्शन की यात्रा मातम में बदली, दो दोस्तों की मौत.. – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

रूपगढ़-गोपालपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: माता दर्शन की यात्रा मातम में बदली, दो दोस्तों की मौत..


WhatsApp Icon

07/07/2026 6:24 PM Total Views: 461139

मां के दरबार पहुंचने से पहले काल ने घेरा, नहर में मिले दो युवकों के शव, एक गंभीर घायल…

संवाददाता धर्मेश सोनी 

पेटलावद। पेटलावद थाना क्षेत्र के रूपगढ़-गोपालपुर मार्ग पर सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक दोनों युवक खवासा चौकी क्षेत्र के खेरिया पाड़ा निवासी बताए जा रहे हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पल्सर बाइक पर सवार अरुण पिता सेतु भाभर (20 वर्ष) एवं विदेश पिता देवचंद गुड़िया की हादसे में मौत हो गई। दोनों युवकों के शव रूपगढ़ नहर में मिले, जिससे हादसा बेहद भयावह होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं बाइक पर सवार तीसरा युवक विष्णु शांतिलाल गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि तीनों युवक सोमवार रात करीब 12 बजे माता दर्शन के लिए घर से निकले थे। उनके साथ दो अन्य दोस्त भी अलग वाहन से यात्रा कर रहे थे। रास्ते में रूपगढ़-गोपालपुर मार्ग पर किसी समय उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा किस कारण हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही पेटलावद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को नहर से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति, वाहन के अनियंत्रित होने या किसी अन्य कारण से हुआ। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद खेरिया पाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में मातम का माहौल है। माता दर्शन के लिए निकले युवकों की इस तरह असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि जांच रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930