नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
दोस्त की पीठ में घोंपा छुरा, पत्नी की अश्लील फोटो की वायरल; बचने के लिए खुद थाने पहुंच रहा था आगे-आगे – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

दोस्त की पीठ में घोंपा छुरा, पत्नी की अश्लील फोटो की वायरल; बचने के लिए खुद थाने पहुंच रहा था आगे-आगे


WhatsApp Icon

07/07/2026 3:23 PM Total Views: 490958

सारनी। थाना सारणी पुलिस ने साइबर अपराध का पर्दाफाश करते हुए एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने रिश्तों और भरोसे को तार-तार कर दिया। आरोपी ने अपने ही दोस्त की पत्नी की अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस को गुमराह करने और खुद को शक के दायरे से बाहर रखने के लिए आरोपी ही सबसे आगे रहकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की पैरवी कर रहा था।

भरोसे का कत्ल और शातिराना चाल

05 जुलाई 2026 को थाना सारणी में एक सनसनीखेज शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत के अनुसार, किसी व्यक्ति द्वारा एक महिला की अश्लील तस्वीरें एडिट कर बनाई गई थीं। आरोपी ने महिला के नाम से फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी तैयार की और उन पर यह बेहद आपत्तिजनक सामग्री अपलोड कर दी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

इस घटना से जब पीड़िता और उसका परिवार गहरे मानसिक आघात से गुजर रहा था, तब यह शातिर आरोपी एक ‘सच्चे हमदर्द’ का नाटक कर रहा था। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने और खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए वह पीड़ित परिवार के साथ थाने के चक्कर काट रहा था और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सबसे आगे-आगे चल रहा था। उसे लगा कि उसकी इस चाल से पुलिस का ध्यान उस पर कभी नहीं जाएगा।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

तकनीकी साक्ष्यों ने उतारा हमदर्द का नकाब

शिकायत की संवेदनशीलता को देखते हुए सारणी पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 212/2026 दर्ज किया। मामले में धारा 67, 67(ए) आईटी एक्ट एवं धारा 316(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

एसडीओपी सारणी, प्रियंका करचाम के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद ली। जब पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, आईपी एड्रेस और डिजिटल फुटप्रिंट्स को खंगाला, तो सारे सुराग उसी शख्स की तरफ इशारा कर रहे थे जो थाने में हमदर्द बनकर बैठा था। पुलिस की तकनीकी जांच के सामने आरोपी की सारी होशियारी धरी की धरी रह गई।

गिरफ्तारी और जब्ती

पुख्ता तकनीकी सबूत हाथ लगने के बाद पुलिस ने बिना समय गंवाए कार्रवाई की। विवेचना के दौरान 7 जुलाई 2026 को पुलिस ने आरोपी विनय (पिता सेनापति सिंदूर), उम्र 33 वर्ष, निवासी सुपर एफ, सारणी को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपी विनय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वह स्मार्टफोन भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाने और अश्लील तस्वीरें अपलोड करने में किया गया था। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सराहनीय पुलिस कार्य

एक बेहद पेचीदा साइबर अपराध को सुलझाने और एक महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले ‘आस्तीन के सांप’ को बेनकाब करने में सारणी पुलिस टीम का बेहतरीन तालमेल दिखा। इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, आरक्षक सुभाष मंडलोई एवं आरक्षक मोहित भाटी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031