नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पाथाखेड़ा का ‘खूनी तांडव’: राजगिरी गैंग के सरगना समेत 5 इनामी गुंडे गिरफ्तार; दो तलवारें, छुरा और बाइकें जब्त – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पाथाखेड़ा का ‘खूनी तांडव’: राजगिरी गैंग के सरगना समेत 5 इनामी गुंडे गिरफ्तार; दो तलवारें, छुरा और बाइकें जब्त


WhatsApp Icon

14/06/2026 10:49 PM Total Views: 424670

बस स्टैंड के बाद पुराना बाजार चौपाटी पर भी मचाया था जमकर उत्पात, दो अन्य युवकों को भी पीटा था

सारनी पुलिस और पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी की संयुक्त टीम ने दबोचा, भेजे जा रहे जेल, अन्य की तलाश जारी

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सारनी, डिजिटल डेस्क। कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा में पिछले दिनों सरेआम खूनी खेल खेलने वाली कुख्यात ‘राजगिरी गैंग’ के खिलाफ सारनी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना सहित 5 शातिर बदमाशों को दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो घातक तलवारें, एक धारदार छुरा, डंडा और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

आंखों में मिर्ची झोंककर तलवारों से किया था जानलेवा हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगजीवन नगर पाथाखेड़ा निवासी फरियादी विशाल उर्फ मोंटू पिता रामकिशोर पवार (26 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 जून 2026 की रात करीब 10:00 बजे जब वह मोहल्ले में घूम रहा था, तभी शिव मंदिर की तरफ से मोटरसाइकिलों पर सवार होकर राजगिरी, राज कैथवास, विक्की उर्फ मामू, विकास उर्फ बुद्धु साहू और उनके अन्य साथी पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से वहां पहुंचे। आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पहले विशाल की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और फिर तलवारों से उसके सिर और दोनों हाथों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जब घायल विशाल के साथी मयूर, सुमीत और प्रतीक उसे बचाने दौड़े, तो आरोपी मौके से भाग निकले।

एक ही रात में दो जगह मचाया था उत्पात

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि विशाल पर जानलेवा हमला करने के तुरंत बाद इस बेखौफ गैंग ने पुराना बाजार पाथाखेड़ा स्थित चौपाटी के पास भी जमकर उत्पात मचाया। वहां आरोपियों ने युदिष्ठर देशमुख और मिराज अंसारी नाम के दो युवकों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 193/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296ए, 109(1), 115(2), 190, 191(1), 191(2) और 191(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस की घेराबंदी: पाथाखेड़ा से दबोचे गए यह 5 आरोपी

इलाके में तनाव और जनता के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया और 14 जून 2026 को पाथाखेड़ा क्षेत्र से घेराबंदी कर गैंग के 5 सदस्यों राजकमल गिरी पिता स्व. संजय गिरी उम्र 22 साल निवासी राजेन्द्र नगर, पाथाखेड़ा, विक्की उर्फ मामू पिता महेश चौहान उम्र 26 साल निवासी आजाद नगर, पाथाखेड़ा, विकास उर्फ बुद्धु पिता स्व. बद्रिका साहू उम्र 26 साल निवासी आजाद नगर, पाथाखेड़ा, बंटी उर्फ मान्या पिता राजू चौहान उम्र 29 साल निवासी सुभाष नगर, पाथाखेड़ा, सागर पिता सुरेश सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी ग्राम कोलगांव, थाना बैतूल बाजार को गिरफ्तार कर लिया है।

इस टीम की रही सराहनीय और अहम भूमिका

क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने और इन खूंखार बदमाशों को दबोचने में सारनी थाना प्रभारी (निरीक्षक) जयपाल इनवाती, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी (उपनिरीक्षक) मनोज कुमार उईके, सउनि शिवपाल इरपाचे, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया व ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन दर्शिमा, राजू बरकड़े, अनुज यादव तथा सैनिक हीरालाल व उर्मिला की मुख्य भूमिका रही। इसके साथ ही आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने और तकनीकी मदद देने में साइबर सेल से आरक्षक दीपेंद्र सिंह, बलराम राजपूत एवं राजेंद्र धाडसे ने बेहद सराहनीय काम किया।

उनका कहना है :—

👉🏽 प्रकरण में शामिल कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

📌 जयपाल इनवाती, थाना प्रभारी सारणी 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930