नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी सारणी से गिरफ्तार, गंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी सारणी से गिरफ्तार, गंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई


WhatsApp Icon

14/06/2026 9:54 PM Total Views: 424681

बैतूल (डिजिटल डेस्क)। पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना गंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शादी का झूठा प्रलोभन देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले एक आरोपी को २४ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 जून 2026 को पीड़ित युवती ने थाना गंज पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी। फरियादिया ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि सारणी निवासी आरोपी उत्कर्ष कुदारे ने उसे शादी का झांसा दिया और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब आरोपी अपने वादे से मुकर गया, तब पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पीड़िता की शिकायत पर गंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 174/2026, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा

अपराध की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच, 13 जून 2926 को पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र के गौठाना इलाके में घूम रहा है और कहीं भागने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की और आरोपी उत्कर्ष कुदारे उम्र 26 वर्ष, पिता कलीराम कुदारे, निवासी शॉपिंग सेंटर, सारणी को हिरासत में ले लिया।

कोर्ट में किया गया पेश

पुलिस अभिरक्षा में कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इस टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, प्रधान आरक्षक ब्रजेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक उमेश तेकाम, आरक्षक गजानंद वाडीवा, आरक्षक शिवशंकर देवड़ा और आरक्षक देवेन्द्र गौर की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही। एसपी वीरेन्द्र जैन ने पुलिस टीम की इस तत्परता की सराहना की है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930