नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
चोरों के हौसले बुलंद: बगडोना के प्राचीन हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, प्रतिमा से चांदी का मुकुट उड़ाया; श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

चोरों के हौसले बुलंद: बगडोना के प्राचीन हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, प्रतिमा से चांदी का मुकुट उड़ाया; श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश


WhatsApp Icon

14/06/2026 12:20 PM Total Views: 424686

सारनी। पाथाखेड़ा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बगडोना स्थित रेस्क्यू कार्यालय के सामने बने प्राचीन हनुमान मंदिर में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दोपहर करीब 3 बजे एक अज्ञात चोर ने मंदिर में प्रवेश कर भगवान हनुमान की प्रतिमा पर विराजमान चांदी का मुकुट पार कर दिया। एक साल के भीतर इसी मंदिर में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुँचा है। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में तनाव और भारी आक्रोश का माहौल है।

प्रतिमा पर चढ़कर उड़ाया मुकुट, पुलिस को खुली चुनौती

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चोर ने बेहद शातिराना और दुस्साहसिक तरीका अपनाया। शनिवार दोपहर जब मंदिर परिसर में चहल-पहल थोड़ी कम थी, तभी अज्ञात चोर ने मौके का फायदा उठाकर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। चोर सीधे हनुमान जी की प्रतिमा पर चढ़ा और सिर पर सजा चांदी का मुकुट निकालकर रफूचक्कर हो गया। दिनदहाड़े व्यस्त इलाके में स्थित मंदिर में घुसकर इस तरह की वारदात को अंजाम देना सीधे तौर पर स्थानीय पुलिस और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

एक साल में दूसरी वारदात: आस्था पर सीधी चोट

जैसे ही चोरी की खबर फैली, बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। उत्तेजित भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक धातु के मुकुट की चोरी नहीं है, बल्कि करोड़ों हनुमान भक्तों की आस्था और विश्वास पर सीधा प्रहार है। गौरतलब है कि पिछले एक साल के भीतर इस मंदिर में यह दूसरी बड़ी चोरी है। इससे पहले भी एक चोर दिनदहाड़े हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी की आंखें चोरी कर ले गया था। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों और नागरिकों ने क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

चौकी प्रभारी ने नहीं उठाया फोन, थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी स्थानीय नेतृत्व में नाराजगी देखी गई। बगडोना व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश नायर ने आरोप लगाया कि मंदिर में दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की सूचना देने के लिए उन्होंने पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। नायर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “चौकी प्रभारी का यह रवैया नया नहीं है, वे अक्सर संकट के समय फोन उठाने से कतराते हैं।”

चौकी स्तर पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर व्यापारी अध्यक्ष ने सीधे सारनी थाना प्रभारी जयपाल इनवाती से संपर्क किया। थाना प्रभारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत कॉल उठाया और मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं घटनास्थल पर पहुँचने की बात कही।

साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयपाल इनवाती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आक्रोशित भक्तों व व्यापारी संघ के पदाधिकारियों को शांत कराया। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और जल्द ही मुकुट बरामद कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

फिलहाल पुलिस की टीमें क्षेत्र में लगे अन्य कैमरों और संदिग्धों की धरपकड़ में जुट गई हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय जनता पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द न्याय की उम्मीद कर रही है।

इनका कहना है:—

👉🏽 हमें दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्राचीन हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और उपलब्ध सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

📌 जयपाल इनवाती, थाना प्रभारी, सारनी

 

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930