नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
खुशियां बदलीं मातम में: हल्दी के बाद दुल्हन ने तोड़ा दम, सांस उखड़ने से पहले होठों पर आई थी सूजन – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

खुशियां बदलीं मातम में: हल्दी के बाद दुल्हन ने तोड़ा दम, सांस उखड़ने से पहले होठों पर आई थी सूजन


WhatsApp Icon

14/05/2026 8:04 PM Total Views: 492486

खरगोन: जिले कसरावद से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और बधाई गीत गूंज रहे थे। उसी घर से कुछ घंटों बाद बेटी की अर्थी उठ गई। परिवार की बड़ी बेटी राखी की शादी खामखेड़ा निवासी दिगंबर नाथ के साथ तय हुई थी। घर में हल्दी सहित अन्य शादी की रस्में निभाई जा रही थीं, लेकिन इसी दौरान अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। यह घटना 25 अप्रैल को हुई थी। मृतका के पिता गजूनाथ के अनुसार हल्दी की रस्म के बाद राखी (22) के होंठों में सूजन आ गई और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। गले में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिवार उसे तुरंत खरगोन के जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया।

चार लाख का खर्चा बताया
गजूनाथ ने आरोप लगाया कि अस्पताल से एंबुलेंस मांगी गई, लेकिन उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। मजबूरी में परिवार को चार हजार रुपये खर्च कर निजी एंबुलेंस से इंदौर ले जाना पड़ा। इंदौर पहुंचने पर कुछ समय के लिए सूजन कम हुई, लेकिन बाद में फिर हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बताया कि एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज के लिए करीब चार लाख रुपये खर्च आने की बात कही। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार इलाज नहीं करा सका और बेटी को वापस लेकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही राखी ने दम तोड़ दिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

हल्दी से मौत होने पर संदेह
इधर, मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं है कि मौत हल्दी के कारण हुई है। जिस हल्दी का उपयोग राखी पर किया गया था, वही हल्दी अन्य लोगों ने भी लगाई थी, लेकिन किसी अन्य को कोई परेशानी नहीं हुई। मामले की जांच जारी है। वहीं खाद्य एवं औषधि विभाग ने हल्दी के सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

फूड सेफ्टी अफसर एच एल अवास्या के मुताबिक, कसरावद सहित कई अन्य स्थानों के भी हल्दी के सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। भोपाल प्रयोगशाला से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031