नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
कागजों पर बह रहा पानी, धरातल पर मटके सूखे: सारनी नगरपालिका के प्याऊ टेंडर में भारी लापरवाही और खानापूर्ति – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

कागजों पर बह रहा पानी, धरातल पर मटके सूखे: सारनी नगरपालिका के प्याऊ टेंडर में भारी लापरवाही और खानापूर्ति


WhatsApp Icon

13/05/2026 9:10 PM Total Views: 492491

सारनी। भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां एक ओर आम जनता को राहत देने के लिए नगरपालिका परिषद सारनी द्वारा शहर में प्याऊ शुरू करने का दावा किया जा रहा है, वहीं धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। राहगीरों का गला तर करने के लिए लगाए गए प्याऊ खुद पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। नगर पालिका द्वारा यह टेंडर ‘वेदांता इंटरप्राइजेज’ को दिया गया है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही और अधिकारियों की अनदेखी से यह पूरी योजना सिर्फ कागजी खानापूर्ति बनकर रह गई है।

चार प्रमुख प्याऊ पर मटके खाली, महिलाएं खुद ढो रहीं पानी

शहर के चार प्रमुख स्थानों पर बनाए गए प्याऊ का जायजा लेने पर चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। इन केंद्रों पर रखे गए मटके पूरी तरह से खाली हैं और पानी सप्लाई की कोई व्यवस्था नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी उन महिलाओं को हो रही है जिन्हें इन प्याऊ पर पानी पिलाने के काम पर रखा गया है। प्याऊ पर पानी की सप्लाई न होने के कारण, इन महिला कर्मचारियों को मजबूरन दूसरी जगहों से खुद की प्यास बुझाने के लिए बोतलों में पानी भरकर लाना पड़ रहा है ताकि वे खुद की और वहां आने वाले इक्का-दुक्का लोगों की प्यास बुझा सकें।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सरकारी दर से नहीं हो रहा भुगतान, हो रहा शोषण

लापरवाही का आलम सिर्फ पानी की सप्लाई तक ही सीमित नहीं है। प्याऊ पर दिनभर चिलचिलाती धूप में बैठकर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों का आर्थिक शोषण भी किया जा रहा है। आरोप है कि ठेका कंपनी ‘वेदांता इंटरप्राइजेज’ द्वारा इन कर्मचारियों को सरकारी रेट के हिसाब से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मेहनत पूरी ली जा रही है, लेकिन मेहनताना देने में मनमानी की जा रही है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जनसुविधा नहीं, ‘निजी फायदे’ के लिए निकलते हैं टेंडर

इस पूरे मामले ने नगरपालिका परिषद सारनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में चर्चा है कि नगर पालिका प्रशासन आम जनता की सुविधाओं के लिए टेंडर नहीं निकालता, बल्कि अधिकारी सिर्फ अपने और चहेतों के निजी फायदे के लिए टेंडर प्रक्रिया की खानापूर्ति करते हैं। प्याऊ व्यवस्था के इस छोटे से टेंडर में जिस तरह की भारी अनियमिताएं और लापरवाही देखने को मिल रही है, वह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि परिषद को जनता की प्यास से ज्यादा मुनाफे की फिक्र है।

अधिकारियों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

वेदांता इंटरप्राइजेज की इस लचर व्यवस्था पर नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं। अब देखना यह होगा कि इस मामले के उजागर होने के बाद क्या उच्च अधिकारी नगरपालिका परिषद सारनी के जिम्मेदार अफसरों और ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाते हैं, या फिर आम जनता को इस भीषण गर्मी में यूं ही प्यासा छोड़ दिया जाएगा।

इनका कहना है:—

ठेकदारों को प्याऊ में उपस्थित मटके में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं रखने पर ठेकदार को नोटिस दे रहे है और उसके बिल में से कटौती भी की जाएगी। यूनियन बैंक के सामने वाले प्याऊ को क्यों बंद रखा गया है उसको कल दिखवाया जाएगा।

कमलेश पटेल, उपयंत्री नगर पालिका परिषद सारणी

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031