नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मवेशियों के लिए खेत में बिछाई ‘बारूदी मौत’: विस्फोट में 2 गायों की दर्दनाक मौत, 4 के जबड़े उड़े – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मवेशियों के लिए खेत में बिछाई ‘बारूदी मौत’: विस्फोट में 2 गायों की दर्दनाक मौत, 4 के जबड़े उड़े


WhatsApp Icon

06/05/2026 8:36 PM Total Views: 462344

शाहपुर। जानवरों से अपनी फसल बचाने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा क्रूरता और लापरवाही की सारी हदें पार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम कोयलारी (पोस्ट कछार, चौकी भौंरा) में एक खेत में मवेशियों को शिकार बनाने के लिए अवैध रूप से रखे गए बारूदी गोलों में ब्लास्ट होने से दो गायों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य मवेशी (गाय और बैल) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस अमानवीय घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। हालांकि, भौंरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मौके से 9 जिंदा विस्फोटक बरामद कर एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया है।

आटे और दाल का लेप लगाकर बनाया था ‘मौत का निवाला’

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोयलारी में आरोपी राकेश चौहान उर्फ पारदी अपने खेत में जानवरों की आवाजाही से परेशान था। जानवरों को रोकने के लिए उसने एक खौफनाक और अमानवीय तरीका अपनाया। आरोपी ने अवैध रूप से बारूद के गोले (हथगोले जैसे खतरनाक विस्फोटक) तैयार किए और उन पर आटे तथा दाल का लेप लगा दिया। उसने इन्हें खेत में इस नीयत से रखा था कि मवेशी इन्हें चारा या खाने का सामान समझकर चबा लें।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

विस्फोट इतना भयंकर था कि उड़ गए मवेशियों के जबड़े

जैसे ही मवेशियों ने इन गोलों को मुंह में लिया, जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दो गायों ने दर्दनाक तरीके से दम तोड़ दिया। वहीं, चार अन्य मवेशियों (गाय और बैल) के जबड़े बुरी तरह फट गए और चीथड़े उड़ गए। लहूलुहान और गंभीर अवस्था में इन मवेशियों का फिलहाल उपचार किया जा रहा है। बेजुबानों की इस दर्दनाक हालत को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राकेश चौहान गांव से फरार हो गया था।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस की तत्परता और BDS टीम ने टाला बड़ा हादसा

मामले की गंभीरता और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए भौंरा पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। चौकी प्रभारी भौंरा, श्री नीरज खरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया और सरगर्मी से तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सर्चिंग के दौरान पुलिस के होश तब उड़ गए जब घटनास्थल से 9 और जिंदा हथगोले बरामद हुए। इतनी बड़ी संख्या में खेत में खतरनाक विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया। स्थिति की नजाकत को समझते हुए चौकी प्रभारी ने तत्काल नर्मदापुरम से बम निरोधक दस्ते (BDS) को सूचना दी। BDS की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी 9 जिंदा विस्फोटकों को पूरी सावधानी और सुरक्षित तरीके से नष्ट (डिफ्यूज) किया। पुलिस और BDS की इस सतर्कता से गांव में एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया, अन्यथा कोई जनहानि भी हो सकती थी। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इतनी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से जुटाई थी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930