नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
जल जीवन मिशन को पलीता लगाती चोपना पंचायत: डेढ़ साल से तैयार है प्रोजेक्ट, फिर भी बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

जल जीवन मिशन को पलीता लगाती चोपना पंचायत: डेढ़ साल से तैयार है प्रोजेक्ट, फिर भी बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण


WhatsApp Icon

20/04/2026 3:46 PM Total Views: 492451

चोपना। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नल जल योजना’ का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुँचाना है। जिले के नवागत कलेक्टर द्वारा भी इस योजना को प्राथमिकता से लागू कर जल्द से जल्द सुचारु करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। लेकिन, जमीनी हकीकत इन आदेशों और सरकारी दावों से कोसों दूर है। “चोपना ग्राम पंचायत” की घोर लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के कारण सरकार का यह महत्वपूर्ण मिशन यहाँ दम तोड़ता नजर आ रहा है।

कागजों में अटका ग्रामीणों के हक का पानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, “बालाजी कंस्ट्रक्शन” द्वारा क्षेत्र के 26 गांवों में जल जीवन मिशन का ठेका लिया गया था। इनमें से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के तहत सफलतापूर्वक पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जा चुकी है। लेकिन चोपना पंचायत 8 गाव में स्थिति बेहद निराशाजनक और चौंकाने वाली है। यहाँ पिछले लगभग डेढ़ साल से नल जल योजना का प्रोजेक्ट पूरी तरह बनकर तैयार है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

ठेका कंपनी द्वारा पिछले वर्ष दिसंबर में ही प्रोजेक्ट की टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई थी। बस बिजली कनेक्शन मीटर लगाकर पंचायत को हैंडोवर करना बाकी था इसके बावजूद, चोपना पंचायत की बेरुखी के कारण ग्रामीणों के घरों तक पानी की एक बूंद नहीं पहुँच सकी है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पंचायत न हैंडओवर ले रही है, न कर रही है पहल

परियोजना तैयार होने और टेस्टिंग सफल होने के बावजूद पंचायत इस प्रोजेक्ट को अपने अधिकार क्षेत्र (हैंडओवर) में लेने से बच रही है। जबकि चोपाना सरपंच अशोक नौरे को बालाजी कंस्ट्रक्शन के मैनेजर द्वारा नल जल योजना की टंकियां में मोटर के लए बिजली कनेक्शन मीटर लगवाने हेतु कागजी करवाई की संपूर्ण जानकारी दिसंबर 2025 में ही दी जा चुकी है। बावजूद इसके पंचायत की ओर से इस सुविधा को चालू करने के लिए रत्ती भर भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लाखों-करोड़ों की लागत से बना इंफ्रास्ट्रक्चर पंचायत की लालफीताशाही की भेंट चढ़ रहा है। पंचायत के जिम्मेदारों की इस लापरवाही के कारण आज चोपना-1, चोपना-2, चोपना-3, चोपना वनग्राम, दुर्गापुर, पूंजी, कोलिया, सालीढाना कुल 8 गाव की जनता भीषण गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की दरकार

एक तरफ जहाँ सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर घर-घर पानी पहुँचाने का सपना देख रही है, वहीं चोपना पंचायत के नुमाइंदे अपनी अकर्मण्यता से इस सपने पर पानी फेर रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि जब ठेकेदार द्वारा काम पूरा कर लिया गया है, तो पंचायत नल जल योजना की टंकियां में बिजली मीटर कनेक्शन लगवाने के लिए दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने में आनाकानी क्यों कर रही है? ग्रामीणों कि नवागत कलेक्टर से मांग है कि चोपना पंचायत की इस गंभीर लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाए।

उक्त विषयों को लेकर चोपना सरपंच अशोक नौरे से संपर्क- 6264504364 करने का प्रयास किया गया किंतु बार-बार कॉल करने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया

इनका कहना है:—

  • “चोपना पंचायत के अंतर्गत 8 जगहों पर प्रोजेक्ट का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। किंतु पंचायत द्वारा बिजली मीटर के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं दिए जा रहे हैं। यदि पंचायत दस्तावेज तैयार कर दे, तो तत्काल कनेक्शन करवाकर यह प्रोजेक्ट पंचायत के हैंडओवर कर दिया जाएगा।”

विजय गुप्ता, मैनेजर, बालाजी कंस्ट्रक्शन

  • मुझे आपके द्वारा जानकारी मिली है कि बिजली कनेक्शन मीटर लगवाने के लिए पंचायत के कागजी कार्रवाई के चलते नल जल योजना प्रोजेक्ट का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। मेरे पास पीएचई से भी कोई जानकारी नहीं आई है और ना ही ठेका कंपनी की तरफ से कोई ऐसा प्रस्ताव मिला है। मैं जानकारी लेता हूं।

विनोद चौरसिया, सचिन ग्राम चोपना पंचायत

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031