नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
एमपी बोर्ड 10वि, 12वीं रिजल्ट 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, परिणाम घोषित! देखे परिणाम – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

एमपी बोर्ड 10वि, 12वीं रिजल्ट 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, परिणाम घोषित! देखे परिणाम


WhatsApp Icon

15/04/2026 1:44 PM Total Views: 492395

एमपी बोर्ड । 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी इस लिंक पर👉 ——चेक रिजल्ट—— क्लिक करके चेक कर सकते है पर रोल नंबर डालकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 73.42 फीसदी रहा। एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 76.01 फीसदी रहा।

एमपी बोर्ड 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह ने 500 में से 499 अंक लाकर टॉप किया। वहीं एमपी बोर्ड 12वीं में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। जिलों में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा। 10वीं में शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.80 फीसदी रहा और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 68.64 फीसदी रहा सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से 8 फीसदी अच्छा रहा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) का 10वीं 12वीं का परिणाम मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी किया। वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं इस वर्ष प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे। आपको बता दें कि एमपी बोर्ड पिछले साल की तरह इस बार भी 10वीं 12वीं का सेकेंड चांस एग्जाम कराएगा। इस बार से सप्लीमेंट्री परीक्षा को खत्म कर दिया गया है। सेकेंड चांस एग्जाम में फेल और पास दोनों तरह के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। छात्र अब सिर्फ फेल विषयों के लिए ही नहीं, बल्कि बेहतर अंक लाने के लिए भी किसी विषय में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031