नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: तवा नदी क्षेत्र में माफियाओं की सुरंगें नेस्तनाबूद – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: तवा नदी क्षेत्र में माफियाओं की सुरंगें नेस्तनाबूद


WhatsApp Icon

03/04/2026 10:26 AM Total Views: 416539

बैतूल। जिले की बहुमूल्य खनिज संपदा को लूटने वाले माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के कड़े निर्देशों के बाद, जिले भर में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध एक व्यापक और विशेष अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने तवा नदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला खनन के लिए बनाई गई खतरनाक सुरंगों और गड्ढों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।

अचानक दबिश और माफियाओं के सुराग

खनिज विभाग को 31 मार्च 2026 को एक गुप्त सूचना मिली थी कि घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम डुल्हारा से सटी तवा नदी के क्षेत्र में माफियाओं द्वारा बेखौफ होकर कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही खनिज अमले ने बिना कोई समय गंवाए मौके पर आकस्मिक निरीक्षण किया। हालांकि मौके पर कोई भी व्यक्ति रंगे हाथों खनन या परिवहन करते हुए नहीं पकड़ा गया, लेकिन वहां के हालात माफियाओं के दुस्साहस की गवाही दे रहे थे। टीम को नदी क्षेत्र में दो ऐसे ताजे गड्ढे मिले, जिन्हें हाल ही में कोयला निकालने के लिए खोदा गया था। आस-पास बिखरे कोयले के अवशेष और निशान इस बात का पुख्ता प्रमाण थे कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

जब टीम ने इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर सुराग जुटाने की कोशिश की, तो किसी ने भी कोई जानकारी साझा नहीं की। अंधेरा गहराने और रात का समय हो जाने के कारण टीम को उस वक्त गड्ढों को बंद करने की कार्रवाई रोकनी पड़ी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जेसीबी की गरज और खदानों का खात्मा

माफियाओं के मंसूबों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन की टीम अगले ही दिन, 1 अप्रैल 2026 को पूरे दलबल और भारी मशीनरी के साथ पुनः डुल्हारा पहुंची। इस बार कार्रवाई बेहद सख्त और निर्णायक थी। तवा नदी के बीचों-बीच बनाए गए एक बड़े गड्ढे को नष्ट करने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। नदी की जलधारा को मोड़कर उस गड्ढे में पानी भरा गया और साथ ही मिट्टी, मुरुम और भारी बोल्डर डालकर उसे हमेशा के लिए पाट दिया गया। जांच में नदी के किनारे एक बेहद खतरनाक सुरंगनुमा संरचना भी पाई गई, जिसे माफियाओं ने भीतर से कोयला निकालने के लिए बनाया था। टीम ने तत्परता दिखाते हुए इस सुरंग को भी मिट्टी, मुरुम और बोल्डर से पूरी तरह से भरकर सील कर दिया।

गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस क्षेत्र में माफियाओं ने सिर उठाने की कोशिश की है। पूर्व के वर्षों में भी खनिज विभाग द्वारा इसी तवा नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर जोरदार कार्रवाई की गई थी।

प्रशासन ने इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले की खनिज संपदा की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्तमान में इस पूरे इलाके में खनिज विभाग और प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि भविष्य में कोई भी माफिया इस तरह की अवैध गतिविधियों को अंजाम देने की जुर्रत न कर सके।

यह खबर भी पढ़ें – क्षेत्र में फिर मंडराया ‘काले हीरे’ के तस्करों का साया: डुलारा गांव में सील खदानों से अवैध कोयला खनन धड़ल्ले से शुरू

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930