नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
लॉगबुक में दौड़ रहे वाहन, हकीकत में सड़कों पर खड़े – डीजल खर्च पर जनता ने मांगा हिसाब – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

लॉगबुक में दौड़ रहे वाहन, हकीकत में सड़कों पर खड़े – डीजल खर्च पर जनता ने मांगा हिसाब


WhatsApp Icon

08/03/2026 1:58 AM Total Views: 492302

नगर के बीच पेट्रोल पंप फिर भी डीजल का भंडारण, खर्च और लॉगबुक पर उठे गंभीर सवाल ?

सारणी/घोड़ाडोंगरी। स्वच्छता और विकास के नाम पर सरकारी खजाने को किस तरह चूना लगाया जा रहा है, इसकी झलक नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में देखने को मिल रही है। नगर परिषद के वार्डों से कचरा संग्रह करने वाले वाहन इन दिनों डीजल की कमी के कारण बीच रास्ते में ही बंद हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि परिषद द्वारा लाखों रुपये के डीजल-पेट्रोल के बिलों का भुगतान किए जाने के बावजूद कचरा वाहन डीजल के लिए मोहताज नजर आ रहे हैं।

कचरा वाहन बने शो-पीस, वार्डों में खड़े नजर आ रहे वाहन

जानकारी के अनुसार नगर परिषद में डीजल-पेट्रोल का भंडारण कर प्रत्येक कचरा वाहन को मात्र 5-5 लीटर डीजल दिया जा रहा है। इतनी कम मात्रा में डीजल मिलने के कारण वाहन पूरे वार्ड का चक्कर भी नहीं लगा पा रहे और कई बार बीच रास्ते में ही बंद हो जाते हैं। इससे नगर की स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है और कई वार्डों में कचरा उठाने का काम बाधित हो रहा है। नगर में रोज सुबह गूंजने वाली “गाड़ी वाला आया, घर से कचरा निकाल” की आवाज अब कम सुनाई दे रही है और कई स्थानों पर कचरा वाहन खड़े दिखाई दे रहे हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

डीजल खत्म होने से बीच सड़क पर बंद हुआ वाहन

ऐसा ही एक मामला वार्ड क्रमांक 12 में सामने आया, जहां कचरा लेकर ट्रेंचिंग ग्राउंड जा रहा वाहन बाजार मोहल्ले के प्राथमिक स्कूल के सामने डीजल खत्म होने के कारण बंद हो गया। चालक ने बार-बार वाहन स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन वाहन चालू नहीं हो सका। करीब दो घंटे तक वाहन वहीं खड़ा रहा। इसके बाद नगर परिषद के दूसरे वाहन से रस्सी बांधकर टोचन के सहारे बंद वाहन को खींचकर परिषद कार्यालय तक लाया गया। पड़ताल में सामने आया कि वाहन में डीजल खत्म हो जाने के कारण ही यह स्थिति बनी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल ?

इस तरह की घटनाओं से नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वर्तमान प्रभारी सीएमओ नवनीत पांडे को ईमानदार और साफ छवि का अधिकारी माना जाता है, लेकिन परिषद के ही कुछ कर्मचारियों की लापरवाही उनकी छवि को धूमिल करती नजर आ रही है। कभी जल आपूर्ति वाहन तो कभी कचरा संग्रह वाहन डीजल खत्म होने के कारण रास्ते में बंद हो रहे हैं।

वाहन शाखा प्रभारी पर भी उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने नगर परिषद के वाहन शाखा प्रभारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि वाहन शाखा प्रभारी केवल दफ्तर में बैठकर मासिक भुगतान ले रहे हैं, जबकि वार्डों में परिषद के वाहन डीजल के अभाव में खड़े हैं और उनकी देखरेख का कोई प्रभावी प्रबंधन नजर नहीं आता।

डीजल-पेट्रोल खर्च को लेकर लोगों में नाराजगी

नगर के लोगों का कहना है कि जब परिषद द्वारा लाखों रुपये के डीजल-पेट्रोल के बिलों का भुगतान किया जा रहा है तो फिर वाहन डीजल के लिए क्यों तरस रहे हैं। लोगों का यह भी सवाल है कि जब नगर के बीचों-बीच पेट्रोल पंप मौजूद है तो फिर डीजल का भंडारण करने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है। यदि वाहनों की नियमित लॉगबुक भरी जा रही है तो वार्डों में डीजल खत्म होने से वाहन बंद होने की घटनाएं कैसे सामने आ रही हैं।

सीएमओ से पारदर्शिता की मांग

प्रशासन से मांग की है कि नगर परिषद के सभी वाहनों की पिछले 30 दिनों की कार्य डायरी सार्वजनिक की जाए और यह बताया जाए कि पिछले एक महीने में परिषद के वाहनों ने कितने किलोमीटर चलकर काम किया। साथ ही डीजल-पेट्रोल के बिलों और लॉगबुक का मिलान कर यह स्पष्ट किया जाए कि ईंधन कहां से खरीदा गया और उसका उपयोग किन वाहनों में किया गया।

नगर परिषद की मौजूदा स्थिति को देखकर लोग ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ की कहावत का जिक्र करते हुए कह रहे हैं कि जब व्यवस्था ही लापरवाह हो जाए तो लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद काम धरातल पर नजर नहीं आता। यही कारण है कि डीजल-पेट्रोल के भारी भरकम बिलों के बाद भी नगर परिषद के वाहन कई बार ईंधन के अभाव में बीच सड़क पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031