नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
मौर्या, दुबे, जाहिल, इम्तियाज का मजदूरों ने किया पुतला दहन, “काली होली” की चेतावनी! – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

मौर्या, दुबे, जाहिल, इम्तियाज का मजदूरों ने किया पुतला दहन, “काली होली” की चेतावनी!


WhatsApp Icon

03/03/2026 10:35 PM Total Views: 461045

बैतूल/सारनी। मेहनत का पसीना सूखने से पहले मज़दूरी मिल जानी चाहिए, लेकिन पाथाखेड़ा में वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCL) के ठेका मज़दूरों को पसीना बहाने के बाद भी अपनी ही कमाई के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। मंगलवार को मज़दूरों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने तीनों खदानों में ठेकेदारों की मनमानी और गुंडागर्दी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

प्रबंधन ने वेतन देने की समय-सीमा तय की थी, फिर भी ठेकेदारों ने मज़दूरों के खातों में पैसा नहीं डाला। नतीजा ये हुआ कि गुस्साए मज़दूर खदानों में नहीं उतरे, जिससे उत्पादन भी ठप हो गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

मंगलवार शाम 5:30 बजे, भूमिगत खदानों के सैकड़ों मज़दूरों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार न केवल वेतन देने में आनाकानी कर रहे हैं, बल्कि उनका शोषण भी कर रहे हैं। मज़दूरों ने अपना गुस्सा ज़ाहिर करने के लिए आरोपी ठेकेदारों का पुतला भी फूंका। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी में यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन मज़दूरों के नारों में उनका आक्रोश साफ़ सुनाई दे रहा था। उनकी मुख्य मांगें थीं – समय पर वेतन और अवैध वसूली पर तुरंत रोक।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

क्या है पूरा मामला?

आर.बी.मौर्या, एम.एस.दुबे, मनीष मौर्य, जे.के.जाहिल खान, इम्तियाज अहमद, चेतन गुप्ता, उस्मान, नागेन्द्र, महेंद्र पवार, शिवाय ट्रेडर्स विमलेंद्र मिश्रा, बी.आर. होल्डे जैसे कई ठेकेदारों पर आरोप है कि उन्होंने पिछले 2-3 महीनों से मज़दूरों का वेतन नहीं दिया है। तवा-1 और तवा-2 खदानों के मज़दूर सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं। मज़दूरों ने बताया कि कई ठेकेदारों ने उनकी बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड भी अपने कब्ज़े में ले रखे हैं। महिला मज़दूरों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर खाते में पैसे आ भी जाते हैं, तो ठेकेदार उन पर पैसे वापस करने का दबाव बनाते हैं।

मज़दूरों की चेतावनी: “काली होली”

इससे पहले वर्कशॉप मज़दूर संगठन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक की। इस बैठक में ठेकेदारों को साफ़ निर्देश दिए गए कि वे मज़दूरों की पासबुक और एटीएम कार्ड तुरंत लौटाएं और वेतन देने के बाद पैसे वापस मांगने की हरकतें बंद करें।

श्रमिक नेता प्रदीप नागले, संतोष देशमुख और मनोज पवार की अगुवाई में मज़दूरों ने चेतावनी दी है कि अगर ठेकेदारों का शोषण नहीं रुका तो वे इस बार “काली होली” मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 4 फरवरी को सभी मज़दूर काले कपड़े पहनकर सारनी थाने जाएंगे और एफआईआर दर्ज़ कराएंगे। साथ ही, वे बैतूल के ज़िला कलेक्टर को भी सामूहिक शिकायत सौंपेंगे।

प्रशासन का क्या कहना है?

एपीएम ललित प्रकाश तिर्की ने बताया कि ठेकेदारों को पहले ही दो बार लिखित चेतावनी दी जा चुकी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर वेतन देने में और देरी हुई तो ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना यह है कि प्रशासन की इस चेतावनी का ठेकेदारों पर क्या असर होता है। क्योंकि फिलहाल तो उनका रवैया देखकर ऐसा ही लगता है कि न तो उन्हें प्रशासन का कोई डर है और न ही कानून का। मज़दूरों का इतना बड़ा आंदोलन होने के बावजूद ठेकेदारों की मनमानी ज़ारी है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930