नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
प्रशिक्षण महाभियान 2026 का उद्देश्य वैचारिक प्रतिबद्धता का निर्माण करना है- प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

प्रशिक्षण महाभियान 2026 का उद्देश्य वैचारिक प्रतिबद्धता का निर्माण करना है- प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा


WhatsApp Icon

22/02/2026 9:17 PM Total Views: 492303

खरगोन। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा रहे। अध्यक्षता प्रदेश मंत्री एवं खरगोन जिला प्रभारी संगीता सोनी ने की। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दा ब्राह्मणे ने दिया। उन्होंने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नीति, संगठनात्मक संरचना, जनसेवा के संस्कार और एआई, सोशल मीडिया आदि का प्रभावी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओ ओर संगठन के माध्यम से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहायक होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती सोनी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को गंभीरता से लें और संगठन विस्तार में सक्रिय योगदान दें। पार्टी का मूल लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। कार्यशाला का उद्देश्य भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी रतोरिया ने बताते हुए कहा कि आगामी माह में विधानसभा वार मण्डल स्तर पर भी यह प्रशिक्षण होना है। मुख्य वक्ता श्री शर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद दर्शन को भारतीय संस्कृति और आत्मनिर्भरता का आधार बताया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावी संगठन नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित आंदोलन है और प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को निपुण, परिपक्व और जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। प्रशिक्षण महाभियान 2026 का उद्देश्य वैचारिक प्रतिबद्धता का निर्माण, पार्टी इतिहास की समझ और योजनाबद्ध कार्य संस्कृति को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण व्यक्ति का निर्माण करता है, जिससे राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने जोर दिया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और जो सीखता है, वही आगे बढ़ता है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

उन्होंने किसी भी परिस्थिति में विचलित न होने और राष्ट्र का सच्चा प्रहरी बनने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक को बड़वानी के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी, भाजपा उपाध्यक्ष शम्भूसिंह मनहर ने भी सम्बोधित किया। बैठक में सांसद गजेंद्र पटेल, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, भाजपा उपाध्यक्ष शम्भूसिंह मनहर, जिला महामंत्री हरेसिंह चावड़ा, जिला महामंत्री विवेक भटोरे, चंदर सिंह वास्कले मंचासीन रहे। संचालन महामंत्री प्रकाश पाटीदार ने किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कांतिलाल कर्मा ने बताया कार्यशाला का आयोजन तीन सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र की शुरुआत वंदे मातरम् संम्पूर्ण गायन से हुआ। आईटी सेल जिला संयोजक शुभम जायसवाल ने बताया विभिन्न सत्रों में आयोजित कार्यशाला में आगामी प्रशिक्षण महाभियान की रूपरेखा, विषयवस्तु और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031