नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों पर उतरी कांग्रेस, विकास कार्यों और सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से की अहम मुलाकात – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों पर उतरी कांग्रेस, विकास कार्यों और सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों से की अहम मुलाकात


WhatsApp Icon

18/02/2026 11:06 PM Total Views: 461423

सारणी। शहर में रुके हुए विकास कार्यों को गति देने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सारणी ने एक बड़ा कदम उठाया है। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री बटेश्वर भारती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्षदों के एक विशाल प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका और पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर जनहित की मांगों को प्रमुखता से उठाया।

नगर पालिका CMO से मुलाकात: रुके विकास कार्यों पर जताई चिंता

अभियान के पहले चरण में ब्लॉक अध्यक्ष बटेश्वर भारती और कांग्रेसी पार्षदों ने सारणी नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CMO) श्री सी.के. मेश्राम से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में लंबे समय से लंबित पड़े जनहित और विकास के कार्यों को चिन्हित कर उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की पुरजोर मांग की गई। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा सीएमओ को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एक विस्तृत सूची भी सौंपी गई, ताकि वार्डों की समस्याओं को प्रशासन तक आसानी से पहुंचाया जा सके और समन्वय बना रहे जैसी बिंदुओं पर जोर दिया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में SDOP से चर्चा: सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम की मांग

नगर पालिका के पश्चात, प्रतिनिधिमंडल ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) महोदया से मुलाकात की। सारणी शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस कमेटी ने कड़े कदम उठाने की मांग की है। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग। भारी और ओवरलोडिंग वाहनों की सघन जांच करने और नियम तोड़ने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने का आग्रह किया। सभी वाहनों के संपूर्ण कागजातों (इंश्योरेंस, फिटनेस आदि) की चेकिंग अभियान चलाने पर चर्चा की गई, ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और शहरवासी सुरक्षित महसूस करें।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

इस महत्वपूर्ण जनहित अभियान में कांग्रेस पार्टी की एकजुटता देखने को मिली। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता: पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे, नेता प्रतिपक्ष पिंटीस नागले।
प्रमुख कार्यकर्ता एवं पार्षदगण: मो. इलियास, तिरुपति एरुलु, वसीम खान, विजय उपराले, ज्ञानेश्वर पाटिल, प्रवीण पाल, गोविंदा एरुलु, हेमंत धोते, संदीप मस्की, किरण झरबडे, रफ़े बख्श, हरिता पाल, चंद्रा सोनकर, सरिता वागदरे और रेखा भलावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्षदगण उपस्थित थे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930