नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
भैंसदेही में सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश: पीछा करने वाले युवक की हत्या कर खेत में दफनाया शव – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

भैंसदेही में सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश: पीछा करने वाले युवक की हत्या कर खेत में दफनाया शव


WhatsApp Icon

16/02/2026 3:38 PM Total Views: 492276

भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी एक युवक की हत्या कर शव को खेत में दफनाने की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। अवैध संबंधों और ब्लैकमेलिंग से उपजे इस विवाद में पुलिस ने एक महिला और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक शिवम धुर्वे पिता दिलीप धुर्वे निवासी ग्राम रंगुबेली थाना धारणी जिला अमरावती महाराष्ट्र

हत्या की मुख्य वजह और खौफनाक साजिश

मृतक शिवम धुर्वे पिता दिलीप धुर्वे निवासी ग्राम रंगुबेली थाना धारणी जिला अमरावती महाराष्ट्र और मुख्य आरोपिया सुमित्रा मौसिक एक-दूसरे से पूर्व परिचित थे। सुमित्रा विवाहित है और अपने दो बच्चों के साथ ग्राम सातनेर में रहती है। उसका पति महाराष्ट्र में मजदूरी करता है, जो हाल ही में जनवरी माह में घर लौटा था। मृतक शिवम लगातार सुमित्रा पर बुरी नीयत रखता था और उसे धमकाकर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। इस प्रताड़ना से तंग आकर सुमित्रा ने 13 फरवरी 2026 को एक साजिश के तहत शिवम को अपने मायके (ग्राम कौड़िया) बुलाया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

वारदात का तरीका और साक्ष्य मिटाने की कोशिश

13 फरवरी को घर पहुंचे शिवम के साथ सुमित्रा और उसके माता-पिता (विसराम और सोनाय साल्वे) का विवाद हुआ। इसके बाद तीनों ने मिलकर शिवम की थप्पड़ और मुक्कों से जमकर पिटाई की। आरोपियों ने मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे जंगल स्थित खेत में ले गए। वहां सुमित्रा के पिता विसराम ने शिवम के सिर पर पत्थर पटककर और डंडों से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस और कानून की नजरों से बचने के लिए उसी सुबह खेत/जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस की नजर में कैसे आया मामला?

14 फरवरी 2026 को ग्राम कौड़िया में विसराम साल्वे के घर के सामने एक लावारिस मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-48-M-7850) खड़ी मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब विसराम की पत्नी सोनाय साल्वे से पूछताछ की, तो वह बाइक चालक के बारे में बार-बार अपने बयान बदलने लगी। मनोवैज्ञानिक तरीके (हिकमत अमली) से की गई पूछताछ में सोनाय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद एसडीएम भैंसदेही को सूचना देकर तहसीलदार और नगर परिषद की टीम की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए गड्ढे का उत्खनन किया गया और 25-30 वर्षीय मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

15-16 फरवरी 2026 के दरमिया वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने सुमित्रा मौसिक, विसराम साल्वे (पिता), सोनाय साल्वे (माता) निवासी ग्राम कौड़िया, थाना भैंसदेही (बैतूल) तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया।

सराहनीय पुलिस टीम

इस त्वरित खुलासे में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें निरीक्षक राजेश सातनकर, निरीक्षक आबिद अंसारी, उप-निरीक्षक रामप्रकाश कीर, उ.नि. प्रीति पाटिल, प्रधान आरक्षक परसराम व छोटेलाल, आरक्षक नारायण जाट, नरेन्द्र ढोके, सनील उइके, सोनू कुमार, सैनिक अमर चौहान और सायबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र धाडसे एवं दीपेंद्र शामिल रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031