नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
तेज रफ्तार का कहर: सारणी-आमला मार्ग पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, युवक की दर्दनाक मौत – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

तेज रफ्तार का कहर: सारणी-आमला मार्ग पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, युवक की दर्दनाक मौत


WhatsApp Icon

16/02/2026 1:44 PM Total Views: 423737

सारणी। सारणी-आमला मार्ग पर बैलून के समीप सोमवार को हुए एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। रफ्तार के कहर ने एक हंसते-खेलते बुजुर्ग की जान ले ली। दुर्घटना इतनी भयानक और वीभत्स थी कि घटनास्थल का दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

किसी काम से ग्राम बोरी जा रहा था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना सोमवार सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रेमलाल पिता सामान्य सहू उम्र- 63 वर्ष, निवासी 5 नंबर वार्ड सारणी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेमलाल अपने किसी निजी काम के सिलसिले में ग्राम बोरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बैलून मार्ग पर मौत बनकर आई एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

हादसा इतना भीषण कि छिटक कर दूर जा गिरी खोपड़ी

इस दुर्घटना की भयानकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद युवक बुरी तरह उछल कर गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि झटके से युवक की खोपड़ी फट गई। इस खौफनाक हादसे में प्रेमलाल साहू को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही सारणी थाना पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और शव का पंचनामा बनाया।

सारणी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस ने इस पूरी घटना को विवेचना में लिया है और उस अज्ञात चार पहिया वाहन व उसके चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है, जिसकी लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली।

इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ तेज रफ्तार वाहनों को लेकर रोष का माहौल है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930