नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सारणी पुलिस की बड़ी कामयाबी: सूने मकान में सेंध लगाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सारणी पुलिस की बड़ी कामयाबी: सूने मकान में सेंध लगाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार


WhatsApp Icon

10/02/2026 11:49 PM Total Views: 462739

बैतूल/सारणी। सारणी थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने मात्र एक सप्ताह के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने न केवल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, बल्कि चोरी का माल खरीदने वाले सुनार और आरोपियों के सहयोगियों को भी धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

क्या थी पूरी घटना?

मामला 1 फरवरी 2026 की दरमियानी रात का है। फरियादी सतीश धुर्वे (38), निवासी सतपुड़ा आईटीआई के पास, सारणी, अपने सूने मकान की निगरानी मोबाइल पर कनेक्टेड सीसीटीवी कैमरे के जरिए कर रहे थे। रात करीब 01:00 बजे उन्हें कैमरे में दो अज्ञात चोर घर के अंदर घुसते हुए दिखाई दिए।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सतीश तुरंत अपने घर की ओर भागे, लेकिन उनके पहुंचने तक चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। घर पहुंचने पर देखा तो एक सोने का हार, कंगन, झुमके, चांदी के कई जेवर, 5 घड़ियां और 1 लाख 5 हजार रुपये नकद गायब थे। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 31/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) और 331(4) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस की विवेचना और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की। विवेचना के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर अनुराग पस्तारिया (53), हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नर्मदापुरम को हिरासत में लिया गया।

सख्ती से पूछताछ में टूटा आरोपी

पुलिस की पूछताछ में अनुराग ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथी प्रवीण लांजीवार और कासिफ खान के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था।

निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य आरोपियों कासिफ उर्फ सोहेल (30) निवासी मंडीदीप, प्रवीण उर्फ अन्ना (27) निवासी मंडीदीप को मंडीदीप (जिला रायसेन) से गिरफ्तार किया। इसके बाद चोरी का माल खपाने और छिपाने में मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों चंद्रकला लांजीवार (आरोपी प्रवीण की मां) – जिससे सोने के जेवर मिले, यूसुफ उर्फ बिट्टू (39) निवासी नर्मदापुरम – जिससे चांदी के जेवर बरामद हुए को भी गिरफ्तार किया गया।

बरामद मशरूका (जब्त सामान)

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया लगभग पूरा सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिए हैं जिसमें आरोपिया चंद्रकला से: 1 सोने का हार, 1 जोड़ी सोने के कंगन, 1 जोड़ी सोने के झुमके, आरोपी अनुराग से: 1 चांदी का कमरबंद, 3 जोड़ी बिछिया, 1 जोड़ी चांदी के कड़े, चांदी का सिक्का और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक, आरोपी यूसुफ उर्फ बिट्टू से: 1 चांदी का कमरबंद, 1 जोड़ी मोटी पायल, 1 जोड़ी अन्य पायल और आरोपी कासिफ उर्फ सोहेल से: घटना में प्रयुक्त यामाहा FZ बाइक, 4 मोबाइल फोन और 2 हाथ घड़ियां जप्त की गई

सारणी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को 9 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया और 10 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगने की उम्मीद जगी है और आमजन ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930