नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
‘लिव-इन’ के रिश्ते का खौफनाक अंत; शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका को पत्थर से कुचला, एक माह बाद बिहार से गिरफ्तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

‘लिव-इन’ के रिश्ते का खौफनाक अंत; शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका को पत्थर से कुचला, एक माह बाद बिहार से गिरफ्तार


WhatsApp Icon

10/02/2026 11:01 PM Total Views: 492244

नर्मदापुरम/इटारसी। प्यार, विश्वास और फिर एक खौफनाक साजिश… इटारसी में रेलवे लाइन के किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह मामला एक ‘ब्लाइंड मर्डर’ था, जिसमें न कोई चश्मदीद था और न ही मृतिका की कोई पहचान। लेकिन, नर्मदापुरम पुलिस ने करीब 2000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी जांच के बाद इस अंधे कत्ल से पर्दा उठा दिया है। हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि युवती का प्रेमी ही निकला, जिसे बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

घटनाक्रम: 6 जनवरी को मिली थी लाश

मामले की शुरुआत 6 जनवरी को हुई, जब नाला मोहल्ला निवासी आविद खान ने पुलिस को सूचना दी कि नागपुर आउटर रेलवे लाइन (यार्ड रोड) के पास एक युवती का शव पेड़ के पास पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया। शव की स्थिति और मौके के हालात देखकर प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस की चुनौती: 2000 कैमरे और बिहार तक का सफर

नर्मदापुरम एसपी सांई कृष्ण थोटा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासे की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती था। मृतिका की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने शहर और रेलवे स्टेशन के आसपास लगे लगभग 2000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से संदिग्ध का हुलिया और मृतिका के कपड़ों की तस्वीरें निकालकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सर्कुलेट की गईं।

आखिरकार, तकनीकी डेटा और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके तार बिहार से जुड़े थे। पुलिस टीम तत्काल बिहार के रोहतास जिले के कच्छवा थाना क्षेत्र पहुंची और वहां से मुख्य आरोपी रिजवान खान (24) को हिरासत में लिया।

कत्ल की वजह: शादी का ‘दबाव’ और मुक्ति की ‘साजिश’

पुलिस की पूछताछ में आरोपी रिजवान खान ने जो कहानी बयां की, वह हैरान करने वाली थी। आरोपी रिजवान और मृतिका की पहचान रिहाना खातून (निवासी भोजपुर, बिहार) के रूप में हुई है। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और पिछले एक-दो महीने से महाराष्ट्र के चंद्रपुर में साथ (लिव-इन) रह रहे थे। रिहाना लगातार रिजवान पर निकाह (शादी) करने का दबाव बना रही थी, लेकिन रिजवान इस बंधन से बचना चाहता था। शादी के दबाव से तंग आकर रिजवान ने रिहाना को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। वह 4 जनवरी को रिहाना को लेकर चंद्रपुर से इटारसी पहुंचा। यहाँ उसने मौका पाकर एक सुनसान इलाके में रिहाना की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या कर दी और फरार हो गया।

पुलिस को इनाम, आरोपी को रिमांड

इस जटिल मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए डीआईजी ने पूरी टीम को ₹30,000 का नकद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपी रिजवान खान को न्यायालय में पेश कर 12 फरवरी तक रिमांड पर लिया है, ताकि उससे घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य और विस्तृत पूछताछ की जा सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031