नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
खदानों में ‘अंधेरगर्दी’: खाते में वेतन डालकर वापस वसूल रहे ठेकेदार, अफसरों की चुप्पी पर सवाल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

खदानों में ‘अंधेरगर्दी’: खाते में वेतन डालकर वापस वसूल रहे ठेकेदार, अफसरों की चुप्पी पर सवाल


WhatsApp Icon

06/02/2026 9:00 AM Total Views: 386268

सारनी। क्षेत्र की कोयला खदानों में कार्यरत प्राइवेट मजदूरों के शोषण की एक भयावह तस्वीर सामने आई है। यहाँ मजदूरों का पसीना तो बहाया जा रहा है, लेकिन उनका हक एक संगठित भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। मजदूरों ने दबी जुबान में जो सच्चाई बयां की है, वह न केवल श्रम कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि मानवता के खिलाफ एक अपराध भी है।

वेतन वापसी का ‘काला खेल’

मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार और प्रबंधन के बीच एक अघोषित समझौता चल रहा है। कागजों पर सब कुछ दुरुस्त दिखाने के लिए मजदूरों के बैंक खातों में पूरा वेतन डाला जाता है, लेकिन इसके तुरंत बाद दबाव बनाकर उनसे आधी रकम वापस नकद ले ली जाती है। जो मजदूर इसका विरोध करता है, उसे काम से निकालने की धमकी दी जाती है। न्यूनतम मजदूरी, समय पर भुगतान और दिवाली बोनस जैसे शब्द यहाँ केवल फाइलों तक सीमित रह गए हैं।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

सुरक्षा ताक पर, भविष्य अंधकार में

खदानों के भीतर मौत से जूझते मजदूरों की न तो कोई सामाजिक सुरक्षा है और न ही बीमा। ईपीएफ (EPF) के नाम पर वेतन से कटौती तो होती है, लेकिन उसका कोई हिसाब या रसीद मजदूरों को नहीं दी जाती। बुनियादी सुरक्षा उपकरण और चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में मजदूर जान हथेली पर रखकर काम करने को मजबूर हैं।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

जिम्मेदारों की मिलीभगत?

वरिष्ठ नेता संतोष देशमुख ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह खेल अधिकारियों के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। बार-बार की शिकायतों और हड़तालों के बावजूद कार्रवाई न होना, एक गहरी मिलीभगत की ओर इशारा करता है। वहीं, कांग्रेस नेता प्रदीप नागले ने बताया कि पाथाखेड़ा क्लब के पास डब्ल्यूसीएल (WCL) के श्रम अधिकारी की मौजूदगी के बाद मजदूरों ने अपनी आवाज बुलंद की है।

सड़क पर उतरने की तैयारी

गुरुवार को लगभग 150 मजदूरों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई और बकाया भुगतान नहीं मिला, तो आंदोलन उग्र होगा। इसी क्रम में रविवार को सुबह 11 बजे फुटबॉल ग्राउंड में मजदूरों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है, जहाँ आगे की रणनीति तय की जाएगी।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930