नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
धनपुरी में मासूम की मौत से मातम 7 वर्षीय ऋतिक कोल का शव बैगा ओ.सी.एम. नाले में मिला, पूरे शहर में शोक  – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

धनपुरी में मासूम की मौत से मातम 7 वर्षीय ऋतिक कोल का शव बैगा ओ.सी.एम. नाले में मिला, पूरे शहर में शोक 


WhatsApp Icon

01/02/2026 2:02 AM Total Views: 492200

संवाददाता: साहिल खान

धनपुरी/शहडोलन। नगर पालिका धनपुरी के झिल्ली दफाई, वार्ड क्रमांक 13 से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। बीते 27 जनवरी 2026 की शाम से लापता 7 वर्षीय मासूम ऋतिक कोल (कोदो), पिता बलराम कोल, का शव आज 31 जनवरी 2026 को बैगा ओ.सी.एम. के समीप नाले में संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर लगभग 4 बजे एक ग्रामीण नाले के पास लकड़ी तोड़ने और बकरी चराने गया था। इसी दौरान उसकी नजर पानी में तैरते एक बालक के शव पर पड़ी। ग्रामीण ने तत्काल इसकी सूचना धनपुरी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुँचा और शव को नाले से बाहर निकलवाया गया।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

धनपुरी थाना प्रभारी के अनुसार, शाम लगभग 5:30 बजे शव की पहचान ऋतिक कोल के रूप में की गई। मौके पर डॉ. एफ़सल द्वारा प्रारंभिक निरीक्षण किया गया, जिसके पश्चात शव को विधिवत पोस्टमार्टम (पी.एम.) के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला दुर्घटना है या इसके पीछे कोई साजिश अथवा लापरवाही है।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे धनपुरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मासूम के परिजन रो-रोकर बदहवास हैं, वहीं मोहल्ले के लोग स्तब्ध और आक्रोशित नजर आ रहे हैं।

स्थानीय वार्डवासियों ने एक स्वर में पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि “सभी वार्डवासियों को पुलिस प्रशासन से आशा है कि इस मामले की उचित, गंभीर और पारदर्शी जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।”

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। मासूम ऋतिक की असामयिक मौत ने एक बार फिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031