नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
खेत में मिला युवती का कंकाल, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई ‘ब्लाइंड मर्डर’ की गुत्थी, प्रेमी ही निकला कातिल – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

खेत में मिला युवती का कंकाल, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई ‘ब्लाइंड मर्डर’ की गुत्थी, प्रेमी ही निकला कातिल


WhatsApp Icon

31/01/2026 7:45 PM Total Views: 421187

मुलताई। जिले के मुलताई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वलनी में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खेत में युवती का अत्यधिक क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे जानवर नोच रहे थे। मुलताई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए न केवल शव की शिनाख्त की, बल्कि साइबर सेल की मदद से महज कुछ ही घंटों में इस अंधे कत्ल (Blind Murder) का पर्दाफाश करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

कुत्तों को देख हुआ शक, पास जाकर देखा तो उड़ गए होश

घटना 30 जनवरी 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे की है। ग्राम वलनी निवासी गोमा उईके जब अपने खेत पर बैल चराने पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि 4-5 कुत्ते किसी चीज को खींच रहे हैं। पास जाने पर तेज दुर्गंध आई और वहां एक मानव शव को क्षत-विक्षत हालत में देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मुलताई थाने में दी।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

कपड़ों से हुई शिनाख्त, गुमशुदा पूजा के रूप में हुई पहचान

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। एसपी वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर एफएसएल (FSL) टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट आबिद अंसारी ने घटनास्थल से बारीकी से साक्ष्य जुटाए। शव कंकाल बन चुका था, लेकिन पास में मिले टी-शर्ट और समीज के टुकड़ों ने राज खोल दिया। पुलिस ने गुमइंसान रिकॉर्ड खंगाले तो पता चला कि वलनी की ही 23 वर्षीय पूजा धुर्वे लापता थी। कपड़ों के आधार पर माता-पिता ने रोते हुए शव की पहचान अपनी बेटी पूजा के रूप में की।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कॉल डिटेल्स और साइबर सेल ने खोला राज

मामला हत्या और साक्ष्य छुपाने (धारा 103(1), 238(क) बी.एन.एस.) का दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मृतिका की माँ ने पुलिस को बताया कि पूजा का गांव के ही युवक प्रमोद उईके से संपर्क था और वह उसके थ्रेशर पर काम करती थी। जिस दिन से पूजा गायब थी, प्रमोद भी गांव से नदारद था। पुलिस का शक गहराया और साइबर सेल की मदद से प्रमोद की लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे ग्राम कुप्पा (चौकी पाढर) से गिरफ्तार किया।

शादी का दबाव जुर्म कबूला

जांच में पता चला कि मृतिका पूजा का संपर्क गांव के ही युवक प्रमोद उईके के साथ था। युवती प्रमोद के साथ थ्रेशर पर काम करने जाती थी। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। युवती, युवक के ऊपर शादी करने का दबाव बना रही थी इसी से परेशान होकर प्रेमी युवक प्रमोद ने युवती को फोन करके मिलने बुलाया और युवती की हत्या कर शव को गड्ढे में दफना दिया था, जिसे बाद में जानवरों ने बाहर निकाल दिया।। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया। सायबर सेल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रमोद पिता धनराज उईके (26) निवासी वलनी को ग्राम कुप्पा के पास घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। जब आरोपी से पुलिस ने पुछताछ की तो उसने युवती की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और आज (31 जनवरी) उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930