नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
महंगाई की मार: मनरेगा मजदूरी 4 सौ रुपए करने की मांग, ‘जी राम जी योजना’ नाम बदलने पर कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

महंगाई की मार: मनरेगा मजदूरी 4 सौ रुपए करने की मांग, ‘जी राम जी योजना’ नाम बदलने पर कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध


WhatsApp Icon

30/01/2026 8:23 PM Total Views: 423643

कांग्रेस का उपवास, कहा- नाम बदलने की बजाय मजदूरों को काम और दाम दे सरकार

सारनी/घोड़ाडोंगरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी ने आज ‘मनरेगा बचाव संग्राम’ के तहत केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को स्थानीय स्तर पर आयोजित शांतिपूर्ण उपवास और धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा का नाम बदलकर “जी राम जी योजना” करने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध दर्ज कराया। साथ ही, बढ़ती महंगाई को देखते हुए मजदूरों की दैनिक मजदूरी 400 रूपए करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

दो घंटे चला सांकेतिक उपवास

दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चले इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार मनरेगा जैसी जनहितैषी योजना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि मनरेगा न केवल एक योजना है, बल्कि मजदूरों के रोजगार की गारंटी है। इसका नाम बदलना श्रमिकों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

धरना स्थल से कांग्रेस नेताओं ने सरकार के समक्ष मांगें रखीं कि वर्तमान महंगाई दर को देखते हुए मनरेगा मजदूरी तत्काल प्रभाव से 4 सौ रुपए प्रतिदिन की जाए। प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वर्ष में अनिवार्य रूप से 100 दिन का सुनिश्चित रोजगार दिया जाए। मनरेगा का नाम “जी राम जी योजना” करने का प्रस्ताव वापस लिया जाए।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मजदूरों के हित में ये मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं, तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

इस अवसर पर चोपना प्रभारी सुरेंद्र सिंह राजपूत, युवा ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश भोरवंशी, आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष आजाद सिंह इरपाचे, राहुल इवने, मुकेश महोबिया, शुभम साहू, इमरान खान, योगेश कवडे, दिलीप यादव, जंगल धुर्वे, अनिल झल्लारे एवं मोहन अकोले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930