नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
छिंदवाड़ा में खूनी संघर्ष के बाद सोशल मीडिया पर ‘सियासी जंग’, सांसद बंटी साहू पर लगे गंभीर – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

छिंदवाड़ा में खूनी संघर्ष के बाद सोशल मीडिया पर ‘सियासी जंग’, सांसद बंटी साहू पर लगे गंभीर


WhatsApp Icon

12/06/2026 2:58 PM Total Views: 489428

छिंदवाड़ा। जिले में हाल ही में हुए एक विवाद ने अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने जिले की सियासत में उबाल ला दिया है। वायरल वीडियो में जिला अस्पताल में दो महिला दो युवक एवं स्ट्रक्चर पर लेटे घायल व्यक्ति के साथ कृष्ण सलाम नमक एक युवक चिल्ला-चिल्लाकर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू पर आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा करने और इस पूरे विवाद के पीछे होने के गंभीर आरोप लगा रहा है। वहीं दूसरी ओर, सांसद बंटी साहू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे अपनी छवि धूमिल करने की एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश करार दिया है।

पीड़ित पक्ष का आरोप: ‘छल-बल से आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अस्पताल के भीतर आक्रोशित एक युवक गंभीर आरोप लगाते हुए कह रहा है कि सांसद बंटी साहू द्वारा आदिवासियों की जमीनों पर किया जाने वाला कब्जा अब किसी से छुपा नहीं है। युवक का आरोप है कि जिले के आदिवासियों के साथ छल और बल का प्रयोग कर लगातार जमीनों पर कब्जे किए जा रहे थे, जो अब केवल कब्जे तक सीमित न रहकर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुका है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

आरोप लगाने वाले पक्ष का कहना है कि जमीनों के दलाल और कथित गुंडे खुलेआम हथियार लेकर लोगों पर जानलेवा हमले कर रहे हैं। वीडियो में युवक ने प्रशासन पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरा प्रशासनिक अमला इस घटना को दबाने और छुपाने में लगा हुआ है। आरोप है कि सांसद के इशारे पर न तो घायलों का ठीक से इलाज किया जा रहा है और न ही कहीं सुनवाई हो रही है, जिससे आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

सांसद बंटी साहू ने घायलों से की मुलाकात, SP को फोन पर लगाई फटकार

इस पूरे घटनाक्रम के बीच सांसद विवेक बंटी साहू का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सांसद साहू तत्काल अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती अपने घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना। कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट की घटना पर सांसद ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

अस्पताल से ही सांसद बंटी साहू ने पुलिस अधीक्षक (SP) अजय आंकड़े से फोन पर सीधी और तीखी चर्चा की। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई कि कार्यकर्ताओं द्वारा पहले ही थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी सुरक्षा और विवाद की आशंका जताई गई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सांसद ने कहा कि पुलिस की इसी लापरवाही के कारण विरोधियों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने SP से मामले में तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

‘राजनीतिक दुर्भावना के तहत नाम घसीटने की साजिश’

अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए सांसद बंटी साहू ने विरोधी पक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कुछ लोग राजनीतिक दुर्भावना और द्वेष के चलते इस पूरे विवाद में उनका नाम जबरन घसीट रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रामक और झूठा प्रचार किया जा रहा है, जो कि उनकी साफ-सुथरी छवि को धूमिल करने की एक सुनियोजित साजिश है।

फिलहाल इस घटना के बाद से क्षेत्र में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। एक तरफ जहां आदिवासी अंचल में इस विवाद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन अब दोनों पक्षों के दावों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच में जुट गया है। देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या निष्पक्ष कदम उठाती है।

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि “सांसद बंटी साहू की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वाले युवक को जल्द ही कार्यवाही कर हिरासत में लिया जाएगा।”

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031