नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
सुशासन की दिशा में सार्थक कदम, एक ही छत के नीचे मिल रहा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

सुशासन की दिशा में सार्थक कदम, एक ही छत के नीचे मिल रहा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ


WhatsApp Icon

12/06/2026 7:57 PM Total Views: 461132

सारनी। आम जनमानस को दर-दर भटकने से बचाने और शासन की विभिन्न जन हितकारी व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर सरलता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा एक विशेष ‘जन कल्याणकारी शिविर’ का भव्य आयोजन किया गया। शुक्रवार को सारनी के शिवाजी प्रांगण में आयोजित इस शिविर में नागरिकों ने भारी उत्साह दिखाया और विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

पर्यावरण दिवस से योग दिवस तक विशेष अभियान

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्री सी.के. मेश्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के स्पष्ट निर्देशों के तहत यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बीच की अवधि को जनसेवा के लिए समर्पित करते हुए, निकाय स्तर पर 12 जून से 18 जून 2026 तक इन विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

शिवाजी प्रांगण में उमड़े नागरिक, जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 1 से 13 तक के निवासियों के लिए शिवाजी प्रांगण में शिविर लगाया गया था। शिविर की सफलता और आम जनता के मार्गदर्शन के लिए नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का बेहतरीन समन्वय देखने को मिला। पार्षद गणेश मस्की, आकाश पंद्राम, एल्डरमैन विनय मदने, उपयंत्री कमलेश पटेल, विनायक बागड़े, सिटी मिशन मैनेजर मनोज परते, निधि मेरावी, रंजीत डोंगरे, निराकार सागर और पप्पी एस्वारे सहित निकाय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी पूरे समय मुस्तैदी से जनता की सेवा में उपस्थित रहे।

शिविर में प्राप्त आवेदनों की स्थिति 

नागरिकों ने अपनी आवश्यकतानुसार विभिन्न योजनाओं में त्वरित आवेदन किए। पहले दिन प्राप्त हुए आवेदनों में पीएम स्वनिधि योजना के 10 आवेदन, संबल योजना, कर्मकार मंडल एवं पेंशन योजनाएँ के 19 आवेदन निर्माण कार्य संबंधी के 03 आवेदन स्वच्छता एवं साफ-सफाई संबंधी 03 आवेदन प्राप्त हुए अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवेदनों के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे हितग्राहियों में भारी संतोष है।

आगामी शिविरों की रूपरेखा और समय-सारणी

नगर पालिका ने यह सुनिश्चित किया है कि अभियान का लाभ पूरे क्षेत्र को मिले। इसी कड़ी में आगामी शिविरों का आयोजन 15 जून 2026 सोमवार को वार्ड क्रमांक 14 से 29 के क्षेत्रीय उप कार्यालय, पाथाखेड़ा वार्ड 19 में प्रातः 10:30 बजे से और 16 जून 2026 मंगलवार को वार्ड क्रमांक 30 से 36 में जैरी चौक, शोभापुर में प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सारनी की आम जनता से अपील की है कि वे इन विशेष शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें। शासन की योजनाएँ सीधे आपके द्वार तक लाई गई हैं, अतः आगे आएं और अपने हक़ का लाभ उठाएं ताकि एक सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण हो सके।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930