नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
बैतूल: कोठी बाजार के बड़े तालाब में तैरता मिला अज्ञात शव, चार दिन पुराने घटनाक्रम से जुड़ रहे तार – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

बैतूल: कोठी बाजार के बड़े तालाब में तैरता मिला अज्ञात शव, चार दिन पुराने घटनाक्रम से जुड़ रहे तार


WhatsApp Icon

30/01/2026 3:01 AM Total Views: 492188

बैतूल। शहर के ह्रदय स्थल कोठी बाजार स्थित बड़े तालाब में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने पानी की सतह पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर डायल 112 और स्थानीय पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुँचा।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग चार दिन पहले भी एक व्यक्ति के तालाब में कूदने की सूचना पुलिस को दी गई थी। उस समय पुलिस टीम मौके पर आई तो थी, लेकिन बिना किसी पुख्ता तलाशी या बचाव अभियान के वापस लौट गई। आशंका जताई जा रही है कि आज बरामद हुआ शव उसी व्यक्ति का हो सकता है।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

प्राथमिक दृष्टि में मृतक की उम्र अधिक लग रही है, क्योंकि उसके बाल सफेद हैं और उसने शरीर पर एक स्वेटर पहन रखा है। शव का चेहरा पानी में डूबा होने और फूल जाने के कारण तत्काल पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ली है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों (आत्महत्या, दुर्घटना या संदिग्ध हत्या) का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031