नमस्कार मध्यप्रदेश वॉइस न्यूज पोर्टल मे आपका स्वागत हैं, खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे  7489579303, 👉बैतूल जिले के हर तहसील में संवाददाता चाहिए। 📞 संपर्क करें।
पिता-पुत्र ने मिलकर दी थी खौफनाक अंजाम, मांडवी पुलिया के नीचे मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी – Madhya Pradesh Voice

Madhya Pradesh Voice

Latest Online Breaking News

पिता-पुत्र ने मिलकर दी थी खौफनाक अंजाम, मांडवी पुलिया के नीचे मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी


WhatsApp Icon

29/01/2026 11:10 AM Total Views: 423711

बैतूल। जिले की आठनेर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक अंधे कत्ल (Blind Murder) की गुत्थी को महज कुछ ही समय में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने आपसी विवाद के बाद एक युवक को मौत के घाट उतार दिया था।

ताजा खबरों को देखने के लिए , यहाँ क्लिक करके हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें

पुलिस अधीक्षक (SP) श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के कुशल मार्गदर्शन में आठनेर पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Read Our Photo Story
यहाँ क्लिक करके हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

घटनाक्रम: जब पुलिया के नीचे मिली लाश

मामले की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को हुई, जब आठनेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैतूल रोड स्थित सावंगी नदी की मांडवी पुलिया के नीचे एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आठनेर, निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया और घटनास्थल को सुरक्षित (Cordon off) किया गया। मृतक की पहचान राजेश आज़ाद के रूप में हुई। मृतक के परिजन कृष्णा आज़ाद की सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 05/26 धारा 194 बीएनएसएस (BNSS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वैज्ञानिक तरीके से हुई जांच और खुलासा

इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल ने विशेष निर्देश जारी किए। जांच को वैज्ञानिक आधार देने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट (FSL) निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा मौके से सूक्ष्म साक्ष्य जुटाए गए। तकनीकी साक्ष्य, फोटोग्राफी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

जांच के दौरान मिले सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।

उस काली रात की कहानी: विवाद, मारपीट और हत्या

पुलिस विवेचना में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। दिनांक 19-20 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि (लगभग 01:30 बजे) मृतक राजेश आज़ाद का विवाद आरोपी नारायण खंडाइट और उसके बेटे ओम खंडाइट से हुआ था।

आरोपी नारायण खंडाइट और उसके बेटे ओम खंडाइट

विवाद इतना बढ़ा कि पिता-पुत्र ने मिलकर राजेश के साथ डंडे से जमकर मारपीट की। जब राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया, तो आरोपी उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर मांडवी जोड़ पुलिया ले गए। वहां उन्होंने हत्या की नीयत से घायल राजेश को पुलिया से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।

आरोपी गिरफ्तार और मशरूका जब्त

संदेह के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी नारायण खंडाइट (पिता आत्माराम खंडाइट), उम्र 55 वर्ष। ओम खंडाइट (पिता नारायण खंडाइट), उम्र 27 वर्ष। (दोनों निवासी: मांडवी, बैतूल) को

पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा।घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से क्या आप संतुष्ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।


लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930